फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   raid on MLA house

आयकर विभाग के अधिकारियों ने खंगाला कुलदीप के आवास का सर्वेंट क्वार्टर

Fri, 26 Jul 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
raid on MLA house
विधायक कुलदीप बिश्नोई के आवास के बाहर समर्थकों को समझाते सिविल लाइन थाना के एसएचओ सतबीर सिंह। - फोटो : Hisar
आदमपुर से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास पर आयकर विभाग की टीम पिछले 60 घंटे से अधिक समय से कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों के अनुसार वीरवार को टीम सदस्यों ने कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टरों को भी खंगाल डाला। टीम ने सर्वेंट क्वार्टर की अलमारी, बेड, बाथरूम आदि की गहनता से चेकिंग की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने कोठी के अंदर के दो कमरों के अटैच बाथरूमों में भी चेकिंग की। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि टीम के सदस्यों को सर्वेंट क्वार्टर या अटैच बाथरूमों से कुछ हासिल हुआ या नहीं, लेकिन टीम लगातार कुलदीप बिश्नोई की माता जसमा देवी और उनके बेटे भव्य बिश्नोई से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, देर शाम कोठी के बाहर एकत्रित कार्यकर्ता एक बार फिर भड़क उठे और उन्होंने कहा कि अंदर उनकी माताजी (जसमा देवी) हैं, जो 90 वर्ष की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर रख छोड़ा है और डॉक्टर से भी मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि या तो उन्हें उनकी माता से मिलवाया जाए नहीं तो मौके पर और कार्यकर्ता बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएचओ ने कार्यकर्ताओं को धमकाया
कार्यकर्ताओं के हंगामा करते देख मौके पर सिविल लाइन एसएचओ सतबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की तो उन्होंने मांग की कि उन्हें माताजी और भव्य बिश्नोई के दर्शन करवाओ। इस पर एसएचओ ने कहा कि वे अंदर बात नहीं कर सकते, यदि उन्हें इस तरह की बात करती है तो उच्चाधिकारियों से बात करें। उन्हें निर्देश हैं कि पार्क के आगे गेट के सामने किसी को नहीं आने देना। ऐसे में कोई पार्क के बाहर गली में आया तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के लिए मंगवाए गए हैं गद्दे
पिछले 60 घंटे से लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम के सदस्य अंदर ही हैं। वे न तो किसी को अंदर आने दे रहे हैं और न ही बाहर जाने दे रहे। उनका खाना-पीना अंदर हो रहा है। उनके लिए गद्दे मंगवाए गए हैं और उनके सोने की व्यवस्था हॉल में की गई है।
पहले ही दिन काटा जा चुका है लैंडलाइन फोन
कुलदीप बिश्नोई के आवास पर एक लैंडलाइन फोन भी लगा हुआ है, जिसका आयकर अधिकारियों की टीम ने आते ही कनेक्शन काट दिया था।
नौकरानी के बेटे को भेजा स्कूल
कुलदीप बिश्नोई की घरेलू नौकरानी सुशीला का बेटा आशीष आयकर विभाग के छापे के कारण पिछले दो दिन से अपने शिक्षण संस्थान में नहीं जा पा रहा था। वह 11वीं कक्षा का छात्र है और प्राइवेट संस्थान में कोचिंग लेता है। वीरवार को टीम ने उसे शिक्षक संस्थान जाने की इजाजत दे दी। सुशीला को जसमा देवी की देखभाल के लिए रखा हुआ है।
शाम को दी जसमा को लॉन में घूमने की इजाजत
वीरवार शाम जसमा देवी को टीम अधिकारियों ने कोठी के अंदर घूमने की इजाजत दी। इसके बाद वे लॉन में करीब 15-20 मिनट तक टहलती रहीं। इस बीच गेट पर पुलिस बल चौकस कर दिया गया और किसी प्रकार की कोई फोटो आदि नहीं खींचने दी गई। टहलने के दौरान जसमा देवी ने किसी से बातचीत भी नहीं की और टहलने के बाद वे फिर से अंदर चली गईं।

80 लाख का सोना मिलने की होती रही चर्चा
वीरवार दोपहर को कुलदीप के आवास से टीम को 80 लाख रुपये का सोना बरामद होने की चर्चा फैल गई। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं थी। बाद में इस तरह की भी चर्चा चली कि यह सोना हिसार आवास के बजाय गुरुग्राम फार्म हाउस पर हुई रेड की कार्रवाई में बरामद हुआ है, लेकिन पुष्टि न होने पर इसे अफवाह ही बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed