फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raid on illegal warehouse in residential area, 102 gas cylinders found

Hisar News: रिहायशी इलाके में अवैध गोदाम पर छापा, 102 गैस सिलिंडर मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal warehouse in residential area, 102 gas cylinders found
कृष्णा नगर में अवैध गैस सिलेंडर गोदाम पर जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना व अन्य अधिका
रिहायशी इलाके में अवैध गोदाम पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 102 गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन




हिसार। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने शुक्रवार दोपहर को शहर के कृष्णा नगर रिहायशी इलाके में अवैध गैस सिलिंडर भंडारण गोदाम पर छापा मारा। सीएम फ्लाइंग स्क्वाड हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की गई। टीम ने मौके से 106 गैस सिलिंडर, दो मोटर, दो इलेक्ट्रिक कांटे और दो वाहन बरामद किए हैं।

इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव बगला निवासी संदीप कुमार हिसार के एक रिहायशी इलाके में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण कर रहे हैं। टीम ने जांच के दौरान कृष्णा नगर क्षेत्र में पहले एक वाहन को रोका। इसमें 29 खाली गैस सिलिंडर मिले।
विज्ञापन


पूछताछ में वाहन चालक अजय ने बताया कि सिलिंडर गांव बगला निवासी संदीप कुमार के हैं। इसके बाद टीम संदीप को साथ लेकर उसके गोदाम पर पहुंची। जहां एक और वाहन से 29 खाली सिलिंडर बरामद हुए। गोदाम की तलाशी लेने पर वहां 44 भरे हुए गैस सिलिंडर, गैस भरने की दो मोटर और दो इलेक्ट्रिक कांटे मिले। इस पूरे भंडारण और उपकरणों के संबंध में जब दस्तावेज मांगे गए, तो ड्राइवर और गोदाम मालिक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को बुलाया गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक अजय और गोदाम मालिक संदीप कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed