फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raid in Government Veterinary Hospital, entire staff including veterinary surgeon found absent

Hisar News: राजकीय पशु चिकित्सालय में छापा, वेटरनरी सर्जन सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला

Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Raid in Government Veterinary Hospital, entire staff including veterinary surgeon found absent
हांसी(हिसार)। भाटला के राजकीय पशु चिकित्सालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। इस दौरान वहां पर वेटनरी सर्जन, वीएलडीए सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। साथ ही अस्पताल में एक्सपायरी दवाएं व निजी कंपनी की दवाएं मिलीं। टीम के पहुंचने के करीब पौने दो घंटे बाद वेटनरी सर्जन वहां पहुंची।
विज्ञापन

भाटला के पशु चिकित्सालय में चल रही अनियमितताओं की शिकायत मुख्यालय स्तर पर की गई थी, जिस पर एसआई सुनैना के नेतृत्व में टीम वहां जांच करने के लिए सुबह सात बजकर 50 मिनट पर पहुंची। तहसीलदार दयाचंद बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। अस्पताल में कुल चार वेटरनरी सर्जन, वीएलडीए, पशु परिचारक व सेवादार की पोस्ट हैं। अस्पताल खुलने का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर दो बजे तक का है। टीम को निरीक्षण के दौरान वहां पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर करीब साढ़े नौ बजे वेटरनरी सर्जन डॉ़ रीतू वहां पहुंची। टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो रजिस्टर में सोमवार को वेटरनरी सर्जन की हाजिरी दर्ज नहीं मिली। वहीं निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि वीएलडीए ने सुबह नौ बजे छुट्टी के लिए आवेदन किया है। टीम ने उसे गैरहाजिर ही माना है। अस्पताल में जांच की गई तो काफी संख्या में एक्सपायरी दवाइयां मिलीं। जो सरकारी दवा रखी हुई थी उसके रिकॉर्ड का मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार 4168 एमएल दवा होनी चाहिए थी, लेकिन वहां पर 2100 एमएल दवा मिली। वहीं अस्पताल में निजी कंपनियों की दवाएं भी मिलीं। टीम के अनुसार चिकित्सक इन दवाओं को पशु पालकों को बेचते थे। वहीं दवाओं के रिकॉर्ड का मिलान न होने पर चिकित्सक संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। यहां पर दवाएं भी अव्यवस्थित रूप से रखी हुई मिली।


यह थी शिकायत
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को शिकायत मिली थी कि अस्पताल में स्टाफ सुबह साढ़े नौ बजे आता है व 12 बजे तक चला जाता है। अस्पताल में पशुओं के उपचार के लिए दवाएं भी नहीं मिलती। ऐसा लंबे समय से चल रहा था। इसके चलते पशुपालकों को अन्य गांवों या शहर से पशु चिकित्सकों को बुलाना पड़ता है।

पास के गांव में रहती है वेटरनरी सर्जन
टीम के अनुसार वेटरनरी सर्जन की भर्ती जुलाई 2024 में हुई थी। वेटरनरी सर्जन का ससुराल कुलाना में है, जो कि भाटला के समीप है। टीम को अस्पताल में साफ-सफाई भी नहीं मिली। यहां की सेवादार काफी समय से बीमार है, ऐसे में उसका बेटा काम पर आता है।

वर्जन

हेडक्वार्टर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर निरीक्षण किया था। स्टाफ अनुपस्थित मिला। साथ ही दवाएं भी एक्सपायर मिली। रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। मौके पर पशुपालकों से भी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां चिकित्सक नहीं मिलते हैं। - सुनैना, इंचार्ज, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed