फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   raid

ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने दवा की 13 दुकानों पर की छापेमारी

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
raid
37 - दवा की दुकान पर जांच करते ड्रग विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hisar
ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जिले भर में दवा की दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान हिसार, अग्रोहा, आदमपुर और बालसमंद की 13 दुकानों पर कार्रवाई कर दवा और रिकॉर्ड की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार कई दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिला तो कई बिना लाइसेंस के चलती पाई गई। कुछ दुकानों पर दवा की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिला। ऐसे में इन दुकानदारों को नोटिस जारी करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर सुरेश चौधरी व एसबीसीओ अमन श्योराण के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने हिसार में 4, आदमपुर में 6, अग्रोहा में 1 और बालसमंद में दवा की 2 दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकानों का दवा बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की। इसके अलावा उनके मेडिकल लाइसेंस, फार्मासिस्ट की भी चेकिंग की गई। कई दुकानों पर फार्मासिस्ट ही मौजूद नहीं पाए गए तो कई दुकानों पर मौजूद दुकानदार लाइसेंस ही प्रस्तुत नहीं कर पाए। कुछ दुकानों का बिक्री का रिकॉर्ड भी पूरा नहीं पाया गया। विभाग ने इन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों में मची भगदड़
ड्रग्स विभाग की छापेमार कार्रवाई की सूचना मिलते ही अधिकतर दवा दुकानों के मालिक अपनी दुकानों के शटर डाउन करके मौके से चले गए। कुछ दुकानदार टीम की छापेमार कार्रवाई को देखते हुए पहले ही दुकान खोलने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दुकानों पर पहुंची टीम
ड्रग विभाग की टीम हिसार में मदर मेडिसन, हनुमंत मेडिसन, छाबड़ा मेडिकल एजेंसी व भ्याणा मेडिकोज, आदमपुर में विष्णु मेडिकल, जय मेडिकल हॉल, जयश्री बालाजी मेडिकल, पंवार मेडिकल, श्रीगणेश मेडिकल व हरियाणा मेडिकल हॉल, बालसमंद की न्यू मित्तल मेडिकल हॉल व आर्य मेडिकल हॉल तथा अग्रोहा की मेहता मेडिकल हॉल दुकानों पर पहुंची और जांच की।

एफडीए हरियाणा साकेत कुमार और स्टेट ड्रग कंट्रोलर एनके आहुजा के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। तीन दिन का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। दो दिन तक अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अब आगामी आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिन दुकानों में कमियां पाई गई हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुरेश चौधरी, ड्रग कंट्रोलर, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed