{"_id":"171f82e18c7a16d45426069e4270ce44","slug":"quarrel-between-students-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में चले तेजधार हथियार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में चले तेजधार हथियार, एक की मौत
सफीदों (जींद)/ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच हुए घमासान में तीन छात्र घायल हो गए। एक का सफीदों के एक निजी अस्पताल में इलाज रहा है। इसमें से गंभीर रूप से घायल नवीन की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को पीजीआईएमएम खानपुर में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमला करने वाले छात्र फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को राजकीय पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसने बाद में खूनी संघर्ष का रूप धारण कर गई। कॉलेज में तो बात कहासुनी तक होकर रफा-दफा हो गई थी। लेकिन हाट रोड पर दोनों गुटों के बीच तेजधार हथियार चले।
विज्ञापन
झगड़े में सिल्लाखेड़ी गांव का मोनू, नवीन और करनाल के गांव जयसिंहपुर का पंकज घायल हो गया। मामूली रूप से घायल पंकज ने बताया कि वह कॉलेज में अपना रोल नंबर लेने के लिए आया था।
इस दौरान उस पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने छात्रों का बीच बचाव किया और घायल छात्रों को सफीदों के एक निजी अस्पताल में ले आए। जहां मोनू और नवीन की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआईएमएस खानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि पंकज को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
गंभीर रूप से घायल नवीन की मौत देर रात इलाज के दौरान हो गई।