{"_id":"581b8c8b4f1c1bac31438169","slug":"purati-sabjimandi-hisar-fairing-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी चौक के पास बदमाशों ने फायरिंग कर तीन घायल किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी चौक के पास बदमाशों ने फायरिंग कर तीन घायल किए
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कई फायर करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलियों के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पडाव चौक निवासी कृष्ण पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास शराब ठेके में काम करता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह ठेके के पास जूस कार्नर चलाने वाले राजकुमार के पास खडा था। इन दोनों के साथ सत्यवान नामक युवक भी खडा था। यह तीनों बात कर रहे थे। इस बीच तीन युवक यहां पहुंचे। इन युवकों ने हाथ में पिस्तौल थाम रखी थी। बदमाशों ने कृष्ण के पास आकर पूछा तू ही है ना वो।
विज्ञापन
इसके बाद अपने पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे तीनों को लगे। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाश वहां से दौडते हुए कुछ दूरी पर खडी सफेद रंग की आई 10 गाडी में सवार हो गए। गाडी को सब्जी मंडी पुल की ओर लेकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर दूसरे लोग भी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। कृष्ण को हाथ में, सत्यवान तथा राजकुमा को पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। जानकारी मिलने के बाद सब्जी मंडी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह, सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सीआईए वन प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक तीनों घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे थे। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने गाडी के बारे में वीटी करा दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन