फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Public Health Engineering Minister said 84 crore projects approved for sewerage-drinking water in Adampur, work will be done soon

Hisar News: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बोले आदमपुर में सीवरेज -पेयजल के लिए 84 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर, जल्द होंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Public Health Engineering Minister said 84 crore projects approved for sewerage-drinking water in Adampur, work will be done soon
हिसार। आदमपुर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने पहली बार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अपने क्षेत्र के सवाल उठाए। उन्होंने तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान प्रश्न काल एवं शून्य काल में 9 सवाल पूछे।
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई के आदमपुर क्षेत्र में सीवरेज व पेयजल पाइप लाइन के सवाल पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारीलाल ने कहा कि सीवरेज-पेयजल के लिए 84 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई ने बुधवार को विधानसभा में सवाल पूछते हुए कहा कि सदलपुर, असरावां, चंदन नगर, चबरवाल, भोडिया, सदलपुर, आदमपुर गांव, काबरेल, डोभी, बीड़, ढंढूर, झीड़ी, पीरांवाली में पीने के पानी की समस्या है। चंदन नगर में पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या है। यहां वाटर वर्क्स नहीं है। जीएलएफ से 6 एकड़ जमीन लेकर अलग से वाटर वर्क्स बनाया जाए। झीड़ी, बीड़ बबरान, पीरांवाली में पीने के पानी की समस्या के निदान के लिए वाटर वर्क्स बनाया जाए। गांव ढंढूर में वाटर वर्क्स के लिए जीएलएफ से चार एकड़ जमीन की मंजूरी मिल चुकी है। इस काम को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी मंत्री ने उनके सवालों का जवाब देते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इन मांगों पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य बिश्नोई ने कहा कि गांव पीरांवाली, झिड़ी, डिग्गी ताल, बढ़वाली बस्ती को सरकार ने 1955 में बसाया था। इन लोगों के पास जमीन का मालिकाना हक नहीं है। लंबे समय से ये ग्रामीण अपना आशियाना बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्वामित्व स्कीम के तहत इन्हें मालिकाना हक दिया जाए। 20 व 21 नवंबर 2022 को ड्रोन से इनका सर्वे हो गया था।
भव्य ने पूछा कि आदमपुर और बालसमंद के किसानों की वर्ष 2020 की खराब फसलों का मुआवजा देने की घोषणा सरकार ने की थी, मगर अभी तक किसानों के खातों में खराब फसलों के मुआवजे का पैसा नहीं आया है। मुख्यमंत्री की तरफ से की गई घोषणा के बाद 58 करोड़ 34 लाख 15 हजार 500 रुपये की मुआवजा राशी जारी जिला प्रशासन के खाते में ट्रांसफर भी की गई थी। बार-बार अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी अभी तक किसानों के खातों में मुआवजे की राशि नहीं है। जल्द से जल्द यह रकम डाली जाए।

भव्य ने कहा कि आदमपुर हलके के बड़े गांव बालसमंद में महिला कॉलेज
का निर्माण जल्द शुरू कराएं। जनभावनाओं को देखते हुए इस कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ. भजनलाल के नाम पर रखा जाए। गांवों व ढाणियों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed