Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   PU beat MDM University by 159 runs

पंजाब विश्वविद्यालय ने एमडीएम विश्वविद्यालय को 159 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
PU beat MDM University by 159 runs
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 18वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर क्रिकेट कप टी-20 टूर्नामेंट में सोमवार को कई रोचक मुकाबले हुए। इस दौरान पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) ने एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर को भारी शिकस्त दी। पीयू ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में बिना कोई विकेट गवांए 199 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में एमडीएस विवि अजमेर की पूरी टीम मात्र 40 रन पर ऑल आउट हो गई और पंजाब ने यह मुकाबला 159 रन से अपने नाम किया। इस दौरान विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ. जीत राम शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए एकजुटता से खेलने के लिए प्रेरित किया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मुकाबले में केबीसीएनएमयू जलगांव की टीम ने पहले खेलते हुए 131 का स्कोर बनाया। जवाब में सीयू जम्मू 76 रन ही बना सकी और 55 रनों से यह मुकाबला हार गई। तीसरा मुकाबला केयू श्रीनगर और एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर के बीच हुआ। इस मैच में भी एमडीएस अजमेर को हार का सामना करना पड़ा। केयू, श्रीनगर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए, जिसके जवाब में एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर की टीम केवल 91 रन पर बना पाई। केयू श्रीनगर ने यह मुकाबला 35 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

एसपीपीयू ने 9 विकेट से जीता मैच
सीयू महेन्द्रगढ़ व एसपीपीयू के बीच हुए मुकाबले में सीयू की टीम पहले खेलते हुए केवल 50 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में एसपीपीयू ने यह मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया। वहीं अन्य मुकाबले में मुंबई विश्वविद्यालय ने पहले खेलते हुए 68 रन बनाए जिसके जवाब में सीसीएसएचएयू (ग्रीन) 44 रन पर ढेर हो गई और मुंबई ने यह मुकाबला 24 रन से अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बनाम जम्मू विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 119 रन बनाए और जम्मू विश्वविद्यालय निर्धारित 20 ओवर में 112 रन ही बना सकी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
पंजाब विश्वविद्यालय बनाम दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच हुए मुकाबले में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 137 रन बना सकी और दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता। टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में पीएयू लुधियाना ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में केबीसीएनएमयू जलगांव की पूरी टीम 92 रन ही बना पाई और पीएयू लुधियाना ने यह मुकाबला 95 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed