फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protester helth is going down in Ramayan Protest

इधर रामायण धरने पर बैठे आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी

Sun, 05 Mar 2017 12:58 AM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Sun, 05 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामायण में जाट आरक्षण को लेकर जारी धरने पर बैठे एक आंदोलनकारी की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालात को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। तबीयत बिगड़ने वाले आंदोलनकारी की पहचान बडाला निवासी साधूराम के रूप में हुई है। जिला प्रधान कृष्ण किरमारा ने बताया कि साधूराम को छाती में दर्द हुआ था, जिसके चलते उन्हें एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

उधर जाट आरक्षण संघर्ष समिति का 35 वें दिन रामायण में धरना जारी रहा। आंदोलनकारियों ने धरने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर प्रदेश सचिव महेंद्र पूनिया ने कहा कि सरकार बार बार कह रही है कि बातचीत के लिए दरवाजे खुले हैं मगर कौन से दरवाजे खुुले हैं हमें तो कोई दरवाजा दिखाई नहीं दे रहा। क्योंकि हमारे पास कोई न्योता नहीं है। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार के कुछ एजेंट आंदोलन को बांटना चाहते हैं मगर हम इन्हें अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

जाट  नेताओं ने कहा कि सरकार ने पहले भी आंदोलन फेल करने की साजिश की थी मगर कामयाबी नहीं मिली। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग संघर्ष समिति को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रैक रोकने वालों से उनका कोई लेना देना नहीं सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। वे तो 20 मार्च को दिल्ली में डंके की चोट पर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed