फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest, farmers, tractor

सड़कों पर उतरे किसान, ट्रैक्टर रैली निकालकर जताया विरोध

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
protest, farmers, tractor
ट्रैक्टर पर सवार होकर लघु सचिवालय पहुंचते किसान। - फोटो : Hisar
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को जिले भर के किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता निहाल सिंह डांगी ने की और मंच संचालन राष्ट्रीय प्रगतिशील कृषक पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह आर्य ने किया।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन अध्यादेशों को लेकर जमकर नारेबाजी की और इन अध्यादेशों को किसान विरोधी करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि फार्मरज प्रोड्यूस ट्रेड व कॉमर्स अध्यादेश, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में बदलाव व कांट्रेक्ट फार्मिंग अध्यादेश के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों को एक बार फिर से बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा डीजल के रेट में दिनोंदिन की जा रही वृद्धि व लंबे अंतराल के बाद भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू न करने पर रोष जताया गया। उन्होंने मांग की कि सरकार किसान विरोधी अध्यादेश वापस ले और डीजल तेल के रेट 55 से 60 रुपये के बीच प्रति लीटर निश्चित करे। इसके साथ ही बिजली पानी की किसान की आवश्यकता के अनुसार पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन को दिलबाग सिंह हुड्डा, सतबीर सिंह पूनिया, विकास सीसर, बबलू खरड़, शमशेर नंबरदार, मास्टर सतबीर गढवाल, जेपी ज्याणी व सतबीर झाझड़िया आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed