फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest by students of Haryana Roadways bus stopped in Ghirai village of Hisar

Haryana Roadways: विद्यार्थियों का प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा, हिसार के गांव घिराय में प्रदर्शन कर रोकी बस

Thu, 02 Mar 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Mar 2023 11:11 AM IST
सार

हिसार में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुबह घिराय में रोडवेज की दो बस को रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने इस समस्या को कई बार रोडवेज अधिकारियों को भी बताई। मगर कोई समाधान नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Protest by students of Haryana Roadways bus stopped in Ghirai village of Hisar
विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर रोकी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा रोडवेज बस के फेरे कम करने और सीट नहीं मिलने के कारण गुरुवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट गया। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुबह घिराय में रोडवेज की दो बस को रोक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या शुरू नहीं होती है, तब तक वह बस को नहीं जाने देंगे।

विज्ञापन


क्लास लगाने में होते हैं लेट
बता दें, कि सुबह 8 बजे और दोपहर को 3 बजे हिसार से धांसू वाया सुलखनी होते हुए घिराय बस जाती है। मगर इन बसों में विद्यार्थियों को न तो जाते वक्त और न ही आते समय सीट मिलती है। ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने इस समस्या को कई बार रोडवेज अधिकारियों को भी बताई। मगर कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का कहना है कि इन रूट पर रोडवेज प्रशासन की ओर से दो गांव खानूपर और सिंधड जोड़ दिए है। इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े हुए है। उनका कहना है कि इस रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed