{"_id":"63b5c3be26fa21640a32e13c","slug":"protest-against-the-cleanliness-campaign-when-the-encroachment-was-removed-from-the-street-in-satrod-khas-the-youth-stopped-the-bike-in-front-of-the-mayor-and-officers-hisar-news-hsr6516083180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई महा अभियान का विरोध : सातरोड़ खास में गली से कब्जा हटवाया तो युवक ने मेयर व अफसरों के आगे बाइक अड़ा रोका रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई महा अभियान का विरोध : सातरोड़ खास में गली से कब्जा हटवाया तो युवक ने मेयर व अफसरों के आगे बाइक अड़ा रोका रास्ता
विज्ञापन
वार्ड 11 में खाली प्लॉट में पड़े गोबर के ढेर को उठाते हुए। मौके पर मौजूद मेयर व निगम अधिकारी।
- फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम की तरफ से बुधवार को वार्ड-11 में सफाई महा अभियान चलाया। इस दौरान सातरोड़ खास गांव में जगह-जगह कब्जे मिले। इन कब्जों को हटाने पर मेयर व अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। एक गली से कब्जा हटाने पर कब्जाधारी ने बाइक आगे खड़ी कर मेयर व अधिकारियों का रास्ता तक रोक लिया। कब्जाधारियों का आरोप था कि पूरे गांव में ही लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा निगम की जमीन पर कहीं सब्जियां उगी मिली तो कहीं गोबर डालकर कब्जा मिला। मेयर ने इस जगह से कब्जा हटवाकर पार्क बनाने को कहा। साथ ही रास्ता रोकने व हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देने की बात कही।
गली में खूंटे गाड़ बांध रखे थे कांटेदार तार
सफाई महा अभियान के दौरान सातरोड़ खास की एक गली में खूंटे गाड़कर कांटेदार तार लगा कब्जा किया हुआ था। इस पर मेयर ने अधिकारियों ने तुरंत कब्जा हटवाने को कहा तो जेसीबी से खूंटे व कांटेदार तार को उखाड़ दिया गया। साथ ही पास ही लगते जोहड़ के किनारे पर पड़े गोबर के ढेर को उठवाया। इसके कुछ देर बाद ही एक युवक बाइक पर पहुंचा और मेयर व अधिकारियों का रास्ता रोकर बोला घर के आगे से खूंटे व तार क्यों उखाड़े हैं, जबकि पूरे गांव ने कब्जे कर रखे हैं। इस पर मेयर ने कहा कि क्या तुम्हें बोलने की तमीज नहीं है। युवक ने कहा कि जो गोबर उन्होंने उठवाया है, वह उसे खेत में डलवाना था। इस अवसर पर उप निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, एसई आनंद स्वरूप, मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू, नरेंद्र शर्मा व सतीश सुरलिया, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सैनी, अजीत सैनी, कार्यकारी मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा, एएसआई कमल, सुनील लाडवा आदि मौजूद रहे।
पार्षद कार्यालय पर भी किया हंगामा
मेयर व निगम अधिकारी वार्ड की सरोज बाला के कार्यालय पर पहुंचे। यहां उक्त युवक का पिता पहुंच गया और उसने हंगामा किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सैनी व अजीत सैनी ने उसे समझाते हुए कहा कि तेरा घर भी अतिक्रमण में हो सकता है। इस पर उक्त व्यक्ति बोला कि पैमाइश करवा लो, अगर उसका घर अतिक्रमण में आता है तो वह खुद उसे तोड़ देगा।
विज्ञापन
डेढ़ एकड़ जमीन पर लोगों ने उगा रखी हैं सब्जियां
वार्ड की इंदिरा कॉलोनी में नगर निगम करीब डेढ़ एकड़ खाली जमीन पड़ी है। इस पर लोगों ने सब्जियां उगाई हुई। साथ में गोबर डालकर कब्जा किया हुआ है। सफाई महा अभियान के दौरान मेयर ने अधिकारियों से यहां पार्क बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा।
वार्ड में इन जगहों पर चलाया अभियान
- श्मशान भूमि पार्षद ऑफिस के पास
- सरकारी अस्पताल के पास
- घुपा सरपंच के चौक के पास
- पानी वाली डिग्गी के पास
- रामसरा जोहड़ के पास
- सरकारी स्कूल के पास
- बाईपास दिल्ली रोड सेक्टर 28 के पास
- सरोज बाला पार्षद के घर के पास
- कम्युनिटी सेंटर के पास
- हनुमान मंदिर के पास
- दशमी मंदिर के पास
- गोगा मेड़ी के पास
- इंदिरा कॉलोनी प्वाइंट
- मेडिकल के पास

वार्ड 11 में गली में तारबंदी कर किए हुए कब्जे को हटाते हुए। मौके पर मौजूद मेयर व निगम अधिकारी।- फोटो : Hisar