फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest against non-release of salary of Kaushal Rojgar employees

बारिश का सीजन खत्म होते ही सड़कों के काम शुरू कराए जाएंगे : रणधीर पनिहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Protest against non-release of salary of Kaushal Rojgar employees
गांव मंगाली में जनसमस्याएं सुनते विधायक रणधीर पनिहार। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
हिसार। नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने सोमवार को गांव मंगाली की मुख्य चौपाल पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि बारिश का सीजन खत्म होते ही सड़कों के काम शुरू कराए जाएंगे। जहां ज्यादा दिक्कत होगी वहां अभी पैचवर्क कराया जाएगा।
विधायक रणधीर पनिहार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समयसीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

जन समस्याओं के निपटारे के बाद विधायक रणधीर पनिहार ने गांव मंगाली में मुख्य बस स्टैंड से लेकर मंगाली आकलान स्थित शहीद स्मारक तक हर घर तिरंगा अभियान यात्रा में भी शिरकत की। यात्रा के दौरान उन्होंने शहीद स्मारक व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, बिजली व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांगें रखीं। इस मौके पर ब्लॉक समिति हिसार प्रथम के चेयरमैन सुरेंद्र मंडा, ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय के चेयरमैन अजय गावड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed