फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Proposed ROB project near Ghoda Farm got entangled in 22 degree turn

घोड़ा फार्म के पास प्रस्तावित आरओबी प्रोजेक्ट 22 डिग्री के फेर में उलझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Proposed ROB project near Ghoda Farm got entangled in 22 degree turn
घोड़ा फार्म के पास साउथ बाईपास पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) प्रोजेक्ट 22 डिग्री के फेर में उलझकर रह गया है। स्थिति यह है कि पांच माह बाद भी आरओबी की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) रेलवे को नहीं भेजी जा सकी है। इस कारण प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया रुक गई है। जीएडी को रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रोजेक्ट की डीएनआईटी (डिटेल्ड नोटिस इनवाइटिंग टेंडर) तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस आरओबी के निर्माण में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ शिक्षण संस्थानों के लिए छोड़ी गई जमीन व 45 फुट की सड़क आ रही थी, जिस पर एचएसवीपी ने आपत्ति जताई थी। इसे देखते हुए बीएंडआर ने ड्राइंग में कुछ फेरबदल किए थे। इसके बाद एचएसवीपी मुख्यालय ने भी आरओबी निर्माण को अपनी मंजूरी दे दी थी। इस वर्ष जुलाई में बीएंडआर को यह अनुमति मिली थी। इसके बाद बीएंडआर ने जीएडी बनवाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी, मगर तभी से यह फाइल मुख्यालय में ही अटकी पड़ी है।
विज्ञापन

यह आ रही अड़चन : आरओबी के निर्माण से एचएसवीपी की जमीन व सड़क प्रभावित न हो, इसके लिए बीएंडआर ने आरओबी में 22 डिग्री का घुमाव दे दिया। अब मुख्यालय इसी बात पर आपत्ति जता रहा है कि क्या यह घुमाव सुरक्षित रहेगा। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यह घुमाव पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। बस यहां गति सीमा 45 किलोमीटर प्रति घंटा का बोर्ड लगा दिया जाएगा। अधिकारियों का तर्क है कि इससे पहले ही इतने ही एंगल पर ओवरब्रिज बनाए गए हैं। अधिकारियों ने मुख्यालय की तरफ से लगाई गई आपत्ति का जवाब लिखकर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी आगे की प्रक्रिया : बीएंडआर के मुख्यालय से जीएडी को मंजूरी मिलने के बाद इसे रेलवे को भेजा जाएगा। रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद प्रोजेक्ट की डिटेल्ड नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (डीएनआईटी) तैयार की जाएगी। फिर टेंडर आमंत्रित किए गए जाएंगे। टेंडर अलॉटमेंट के बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एजेंसी निर्माण कार्य शुरू कर देगी।

साउथ बाईपास को किया जाना है रेलवे फाटक मुक्त
साउथ बाईपास पर वर्तमान में तीन रेलवे फाटक हैं और इसे रेलवे फाटक मुक्त किया जाना प्रस्तावित है ताकि वाहन किसी बाधा के दौड़ सके। इनमें से सेक्टर 16-17 स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण हो चुका है। वहीं सातरोड़ के पास स्थित रेलवे फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साउथ बाईपास से प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज के बनने के बनने से वाहन चालक बिना रुके गुजर सकेंगे।
मुख्यालय ने जीएडी पर कुछ आपत्ति लगाई है। उसका जवाब बनाकर भेज दिया गया है। - रजनीश कुमार, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed