{"_id":"2acfb5660483267cc78a08e70f463a80","slug":"property-tax-bill-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने ली टैक्स बिल बांटने वाली कंपनी के कर्मचारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने ली टैक्स बिल बांटने वाली कंपनी के कर्मचारियों की क्लास
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम आयुक्त की फटकार के बाद शनिवार को निगम के कार्यकारी अधिकारी ने प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बांटने वाली कंपनी को तलब किया। कंपनी के सभी कर्मचारियों से उनके काम के बारे में पूछा। कंपनी के दो दिन में बकाया 9 हजार प्रॉपर्टी टैक्स बिल बांटने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
निगम के ईओ अरविंद बिश्नोई ने शनिवार को प्रॉपर्टी टैक्स बांटने वाली कंपनी को निगम में बुलाया। निगम की ओर हर एक कर्मचारी से उसकी ड्यूटी के बारे में पूछा गया। कंपनी की ओर से सफाई दी गई कि कर्मचारियों की संख्या पूरी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद काम को तेजी से पूरा करने के लिए स्टाफ की संख्या को बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों के काम के समय को भी बढ़ाया गया है। करीब 90 प्रतिशत बिलों का वितरण किया जा चुका है। महज 9 हजार बिल बांटने का काम बाकी है।
विज्ञापन
ईओ ने कहा कि दो दिन में बिल बांटने का काम पूरा किया जाए। अगर 25 अगस्त तक बिल वितरण नहीं हुआ तो कंपनी को भुगतान नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी के हर एक काम का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम आयुक्त की ओर से कंपनी को लीगल नोटिस जारी करने को आदेश आए हैं।
कंपनी के काम में सुधार नहीं आया तो इससे भी कठोर कार्रवाई होगी। पार्षदों की ओर से भी कंपनी के भुगतान रोकने की सिफारिश की गई है। कंपनी की ओर से दो दिन में काम पूरा करने का भरोसा दिया गया है। गलत बिलों को ठीक करने के लिए भी पूरा स्टाफ तैनात रहेगा।