फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Promotion gift to 165 police person on Republic Day

आईजी ने गणतंत्र दिवस पर 165 पुलिस कर्मचारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Promotion gift to 165 police person on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर 165 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा
विज्ञापन

हिसार। आईजी राकेश कुमार आर्य ने गणतंत्र दिवस पर मंडल के 165 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। पदोन्नति पाने वालों में 26 सहायक उप निरीक्षक, 12 ईएएसआई व 127 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। आईजी ने मंडल के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति साथ-साथ विभागीय दायित्व भी बढ़ता है। उम्मीद है आप नए जोश के साथ बखूबी निर्वाह करेंगे।
ये पुलिस कर्मचारी उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत
सहायक उप निरीक्षक से उप- निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वालों मे सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह, संस्करण, रामधारी सिंह, जगमोहन, बलवान सिंह, ईश्वर सिंह, विरेंद्र सिंह, कपूर सिंह, जोगेंद्र सिंह, रोहताश, हुकम चंद, जगवीर सिह, सुरेश कुमार, हरीश चंद, रमेश कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, बलजीत सिंह, आत्माराम, जय सिंह, महावीर सिंह, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, धर्मपाल, भान सिह, पवन कुमार व क्लेरिकल कैडर के सहायक उप निरीक्षक रामपाल शामिल है।
विज्ञापन

मंडल के 12 ईएएसआई भी हुए पदोन्नत
मंडल के 12 ईएएसआई को ईएसआई के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वालों में रणसिह, श्योकरण, विजय कुमार, विनोद कुमार, आत्माराम, राय सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल, जगसीर सिंह, शिशपाल, जयेसाराम, महेंद्र सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें बनाया सहायक उप निरीक्षक
मंडल के 127 हेड कांस्टेबल को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति पाने वालों में जिला पुलिस हिसार के 28, सिरसा के 38, फतेहाबाद के 24, जींद से 22 व हांसी के 15 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed