फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   procession return returned bridal

बिना दुल्हन लौटी बारात

Tue, 10 Dec 2013 09:51 PM IST
सिरसा/ब्यूरो।
सिरसा/ब्यूरो। Updated Tue, 10 Dec 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
procession return returned bridal
हरियाणा के सिरसा में उत्तरप्रदेश के मथुरा से मंगलवार को सिरसा बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। दुल्हन के नाबालिग होने के कारण शादी रुकवा दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को कंगनपुर रोड पर एक लड़की की शादी हो रही थी। बारात उत्तरप्रदेश के मथुरा से आई थी।

किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि जिस लड़की की शादी होनी है वह नाबालिग है।

सूचना मिलने पर बाल विवाह निषेध अधिकारी साधना मित्तल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।

उन्होंने लड़की के माता-पिता से लड़की की उम्र के दस्तावेज मांगे। साधना मित्तल ने बताया कि कागजों के आधार पर लड़की की उम्र 17 साल छह माह पाई गई।

इसके कारण शादी रोक दी गई और लड़की के परिजनों को उसके बालिग होने तक पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजन इस बात पर सहमत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed