{"_id":"69bef688a02e09922205b47b","slug":"procession-depicting-the-birth-of-lord-rama-taken-out-amidst-dance-and-song-devi-bhawan-resounds-with-a-shower-of-flowers-hisar-news-c-21-hsr1020-833869-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाचते-गाते निकाली श्रीराम जन्म की झांकी, पुष्प वर्षा से गूंजा देवी भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाचते-गाते निकाली श्रीराम जन्म की झांकी, पुष्प वर्षा से गूंजा देवी भवन
विज्ञापन
कटला रामलीला की ओर से देवी भवन में आयोजित श्रीराम कथा में श्रीराम जन्म की झांकी
हिसार। रामलीला कमेटी कटला के 129वें रामनवमी महोत्सव के तहत देवी भवन में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान शनिवार को श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए श्रीराम जन्म की झांकी निकाली और पुष्प वर्षा कर आस्था प्रकट की। इस अवसर पर देवी भवन का गोयनका सदन जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में राजा दशरथ, माता कौशल्या के साथ श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और श्रीराम जन्मोत्सव मनाते हुए भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास भावेश कृष्ण भारद्वाज ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रीराम जन्म के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म समस्त मानवता के कल्याण के लिए हुआ। उनकी महिमा इतनी अगाध है कि उसे पूरी तरह समझ पाना संभव नहीं है।
कथा के दौरान उन्होंने आ जाओ-आ जाओ, मेरे मन में समा जाओ, आओ-आओ मेरे प्रभु राम आ जाओ भजन गाते हुए बताया कि यदि प्रभु श्रीराम को सच्चे मन से पुकारा जाए तो वे अवश्य कृपा करते हैं। कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि श्रीराम कथा के तीसरे दिन समाजसेवी डॉ. सुरेंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मोहित बंसल, प्रदीप सराफ, डॉ. ललिता राजवंशी, विजेंद्र बेनीवाल और धर्मेंद्र गोयल विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर कमेटी के सचिव ललित गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार लोहिया, उपप्रधान अनूप बिंदल, सह सचिव राजकुमार जैन, राजेश शर्मा, पितरूमल गोयल, वीरभान बंसल, सज्जन गुप्ता, राजेश गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।