फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   process for senior deupty mayor and deupty mayor election

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर में से एक पद मिल सकता है जजपा को, लॉबिंग शुरू

Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
process for senior deupty mayor and deupty mayor election
नगर निगम कार्यालय, हिसार। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर में से एक पद भाजपा की सहयोगी सत्तारूढ़ पार्टी जननायक जनता पार्टी के खाते में जा सकता है। इसके लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। खुद उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की ओर से भी एक पद लेने के लिए स्थानीय जजपा नेताओं के पास संदेश भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री का आदेश पाने के बाद जजपा नेताओं ने मेयर गौतम सरदाना के साथ बैठक भी की है। बैठक में उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए संदेश की जानकारी मेयर को दी गई है। गौरतलब है कि निगम आयुक्त अशोक गर्ग द्वारा मेयर को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की तारीख फाइनल करने के लिए पत्र लिखने के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जजपा समर्थकों में सिर्फ दो पार्षदों के नाम शामिल
नगर निगम में मेयर के अलावा 20 पार्षद हैं। इनमें से 15 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि तीन पार्षद कांग्रेसी विचारधारा के हैं। इनमें वार्ड-3 की पार्षद शालु दीवान, वार्ड-12 के पार्षद जगमोहन मित्तल व वार्ड-20 की पार्षद अंबिका शर्मा शामिल हैं। बाकी दो पार्षद जजपा समर्थित हैं, जिनमें वार्ड-16 के पार्षद विनोद ढांडा और वार्ड-14 के अमित ग्रोवर शामिल हैं। विनोद ढांडा पहले इनेलो समर्थक रहे हैं। अब उन्हें जजपा खेमे से ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बोले- हाईकमान जो आदेश देगा वही करेंगे
सूत्रों के अनुसार जजपा नेताओं के साथ बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने आश्वासन दिया है कि अगर हाईकमान दो में से एक पद जजपा को देने का इच्छुक है और इस संबंध में कोई आदेश देगा तो वह उन आदेशों को पूरा करेंगे।
भाजपा में भी दावेदारी हुई तेज
भाजपा पार्षदों में भी सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर बनने के लिए दावेदारी तेज हो गई है। जातिगत समीकरणों के आधार पर वार्ड-2 की पार्षद कविता केडिया, वार्ड-1 के पार्षद अनिल जैन, वार्ड-4 के पार्षद अनिल सैनी, वार्ड-8 के पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला का नाम चर्चाओं में है। जातिगत के अलावा महिला और वरिष्ठतम पार्षद के समीकरण भी देखे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो स्थानीय स्तर से भाजपा हाईकमान के पास कुछ नाम भी भेजे गए हैं। वार्ड-1 से अनिल जैन, वार्ड-2 से कविता केडिया, वार्ड-4 से अनिल सैनी, वार्ड-5 से ज्योति महाजन, वार्ड-6 से उमेद खन्ना, वार्ड-7 से मनोहर लाल, वार्ड-8 से भूपसिंह रोहिल्ला, वार्ड-9 से मास्टर जयप्रकाश, वार्ड-10 से बिमला देवी, वार्ड-11 से सरोज बाला, वार्ड-13 से अमिता सिंह, वार्ड-15 से प्रीतम सैनी, वार्ड-17 से डॉ. महेंद्र जुनेजा, वार्ड-18 से जयवीर गुज्जर भाजपाई पार्षद हैं, जबकि बाद में उपचुनाव में विजयी हुई पिंकी शर्मा भी भाजपा समर्थित हैं।
चुनाव को लेकर यूं चला घटनाक्रम
सबसे पहले 26 फरवरी 2019 को तत्कालीन आयुक्त ने दोनों पदों के चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। तब भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, इसलिए उस बैठक में भाजपा का कोई पार्षद नहीं पहुंचा। निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बैठकर विपक्षी पार्षद पहले भाजपाई पार्षदों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। आखिरकार जब एक भी पार्षद बैठक में नहीं पहुंचा तो कोरम पूरा नहीं होने के कारण आयुक्त ने बैठक को स्थगित कर दिया। मार्च 2019 में वार्ड-19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया, तब मेयर ने पहले वार्ड का उपचुनाव होने के बाद ही इन दोनों पदों का चुनाव करवाने की बात कही। इस कारण करीब एक साल तक प्रक्रिया रुकी रही। इसी साल एक मार्च को वार्ड-19 का उपचुनाव संपन्न करवाया गया। तभी से लगातार पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव करवाने की मांग कर रहे थे।

बैठक बुलाने को लेकर पार्षदों से चर्चा करेंगे
आयुक्त का फोन आया था। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बैठक बुलाने को लेकर पार्षदों से चर्चा करेंगे। जजपा को पद देने से संबंधित फैसला हाईकमान के स्तर पर होगा।
गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed