फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Problems of passengers increased due to condom buses, facilities stopped on rural routes

Hisar News: कंडम बसों से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें, ग्रामीण रूटों पर ठप हुई सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Problems of passengers increased due to condom buses, facilities stopped on rural routes
हिसार। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में बसों की भारी कमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सितंबर से लेकर अब तक डिपो की 77 बसें कंडम घोषित की जा चुकी हैं, लेकिन इनकी जगह अब तक नई बसें नहीं मिलीं। नतीजतन ग्रामीण रूटों पर बस सेवा लगभग ठप हो गई है। विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा ग्रामीणों तक को रोजाना आवाजाही में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बालसमंद, बुडाक, बांडाहेड़ी, सरसाना, किरमारा, उकलाना, घिराय, तोशाम, भाटला, बासड़ा, भूना, गोरछी और किरतान सहित कई रूटों पर बसें बंद हैं। ग्रामीणों ने अब रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल से मुलाकात कर समस्या का समाधान करवाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, पिछले माह 38 बसें कंडम की गई थीं, जबकि हाल ही में 29 और बसें खराब घोषित कर दी गईं। इस तरह कुल 77 बसें डिपो से बाहर हो गई हैं। इनकी जगह एक भी नई बस नहीं मिली, हालांकि फिलहाल नूंह, रोहतक और चरखी दादरी से 35 पुरानी बसें अस्थायी रूप से डिपो को दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पहले बांडाहेड़ी रूट पर बसों के पांच चक्कर लगते थे। मगर अब दो ही चक्कर लग रहे हैं। सुबह 6.30 बजे, 9.30 बजे और 11.30 बजे चलने वाली बसें बंद हो गई हैं। बसें कंडम होने के कारण समस्या और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में प्राथमिक तौर पर समस्या का समाधान कराया जाएं।
- अंकित, निवासी बांडाहेड़ी
-------
गांव से रोजाना काफी संख्या में विद्यार्थी हिसार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने जाते हैं। काफी ग्रामीण रोजगार के लिए भी आते हैं। बुडाक रूट पर पहले ही बसों की कमी है। ऐसे में इस रूट पर बसों की फेरियां बढ़ाए जाने की जरूरत है। यदि बसें कंडम घोषित की है तो उनकी जगह नई बसें आनी चाहिए।

- अजय श्योराण, निवासी बुडाक
-------
हिसार-वलसाड ट्रेन पांच नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी
हिसार। त्योहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेन संख्या 09639 मदार-रोहतक स्पेशल 1 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09640 रोहतक मदर स्पेशल प्रतिदिन 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04727 हिसार-वलसाड 15 अक्तूबर से चल रही है जोकि 5 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed