फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private schools called small class students in the cold, handed over notices to two school operators

Hisar News: निजी स्कूलों ने कड़ाके की ठंड में बुलाए छोटी कक्षा के विद्यार्थी, दो स्कूल संचालकों को थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Private schools called small class students in the cold, handed over notices to two school operators
हिसार। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार शिक्षा विभाग ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 21 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर रखा है। अब 23 जनवरी को स्कूल खोले जाएंगे। इसके बावजूद कुछ निजी स्कूल संचालक सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से स्कूलों में छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने पर दो स्कूल संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के आदेशानुसार सिर्फ 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूल बुलाने की अनुमति दी गई है। शहर के कुछ जागरूक लोगों ने निजी स्कूलों में 9वीं कक्षा समेत अन्य छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने की सूचना शिक्षा विभाग को दी। सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों के मुखियाओं से संपर्क करके छुट्टी करने के आदेश जारी किए। इसके बावजूद स्कूल संचालकों ने काफी देर तक छुट्टी नहीं की। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसे दो स्कूल कैमरी रोड पर व एक स्कूल बस स्टैंड एरिया में स्थित है। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सख्ती दिखाने पर छुट्टी की गई।
विज्ञापन

हमारे पास दो निजी स्कूलों की शिकायत आई हैं। उसी समय फोन करके उनकी छुट्टी करवा दी थी। विभाग की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया है। 21 जनवरी तक 10वीं व 12वीं कक्षा को छोड़कर बाकी सभी कक्षाओं की छुट्टी रहेगी। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed