फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private school association will honor students who score more than 95 percent marks

Hisar News: प्राइवेट स्कूल संघ 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को करेगा सम्मानित

Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Private school association will honor students who score more than 95 percent marks
बरवाला (हिसार)। प्राइवेट स्कूल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एलआरएम हाई स्कूल चानोत में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने की। मंच संचालन दीपक ने किया। संघ के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि कक्षा दसवीं व बारहवीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा ब्लॉक, जिला, स्टेट लेवल के खेलों में मेडल जीतने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूल संघ सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

बैठक में प्राइवेट स्कूल संचालकों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें स्कूल सोसायटियों पर लगे जुर्माने को माफ करने, स्कूल बसों का टैक्स व परमिट फीस समाप्त करने, बसों की आयु सीमा बढ़ाने, चिराग योजना, आरटीई एवं नौवीं से बारहवीं का 134ए का पैसा जारी करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं नियमों का सरलीकरण कर अस्थायी, परमिशन, एग्जिस्टिंग, एमआईएस पोर्टल व प्ले स्कूलों को मान्यता देने आदि अनेक समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलने का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एलआरएम स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप पूनिया को सर्वसम्मति से प्रांतीय कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान अशोक कुमार, संजय धतरवाल, प्रांतीय महासचिव पवन राणा, उपप्रधान कुलदीप यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया, प्रेस सचिव राजबीर ढाका, सलिंदर शास्त्री, सहसचिव कृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed