फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private hospital doctor couple arrested for violating corona rules

कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर निजी अस्पताल के डॉक्टर दंपती गिरफ्तार

Thu, 04 Mar 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Private hospital doctor couple arrested for violating corona rules
कोरोना नियमों की अवहेलना करने के मामले में डाबड़ा चौक स्थित परिवर्तन अस्पताल के डॉ. करणजीत सिंह व उनकी पत्नी डॉ. रितु खुराना को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर दंपती को अदालत में पेश किया। जहां दोनों आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

कई दिनों तक विभागीय जांच कमेटी की ओर से जांच चली थी। इसके बाद मामले में कमेटी ने निजी अस्पताल के डॉक्टर व उनकी पत्नी को दोषी पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं इस मामले में निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग के जीववैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया दोनों की ओर से क्रॉस केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

अभी एएसपी कर रहीं जांच
निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने बदतमीजी व अपशब्द के आरोप में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। अभी इसकी जांच एएसपी उपासना कर रही हैं। वहीं डॉ. पूनिया ने मामले की दोबारा से जांच करने के लिए आईजी को शिकायत दी है। डॉ. पूनिया ने डॉक्टर दंपती पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में केवल कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलानी पड़ी थी पुलिस
12 सिंतबर को निजी अस्पताल के डॉ. करणजीत सिंह कोरोना नियमों की अवहेलना करते हुए मिले थे। डॉ. संक्रमित होने के बावजूद वह ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। इससे अन्य मरीजों में संक्रमण की आशंका थी। इसके बाद डॉ. पूनिया की टीम ने मौके पर जाकर देखा और ओपीडी बंद करवाई। आरोप है कि डॉ. करणजीत ने विभागीय टीम के साथ बदसलूकी की तो पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। इसके बाद विभाग ने मामले की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के निर्देशन में कमेटी बनाई थी। डॉक्टर पर कमेटी के सामने भी अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed