फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Private buses returned to the route, petrol and diesel supply normal

Hisar News: निजी बसें रूट पर लौटीं, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Private buses returned to the route, petrol and diesel supply normal
हिसार। नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ चल रही हड़ताल का बुधवार को असर बेहद नजर आया। 70 प्रतिशत निजी बसें रूटाें पर दौड़ीं। पेट्रोल-डीजल, गैस की आपूर्ति करने वाली गाड़ियों के आने से राहत मिली। बुधवार को अधिकतर पंप पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति रही। वहीं चालकाें ने क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक विरोध जुलूस निकाला। चालकों को किसान संगठनों ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासिचव कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि ट्रक चालक काम पर लौटने लगे हैंए जो लोग दूर दराज अपने घर गए हैं उन्हें आने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। गाड़ियों ने अपने ऑर्डर के अनुसार माल उठाना शुरू कर दिया है। दो दिन में हालात पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही गाड़ियां आने लगी थी। फिलहाल स्टॉक की कमी नहीं है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान श्रीपाल ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक बस अपने रूटों पर चल रही है। वीरवार से सभी बसें नियमित हो जाएंगी। प्रदर्शन में मनोज राठी, धर्मबीर कापड़ो, नरेंद्र जींद, कालूराम कैथल, जसबीर फतेहाबाद, विजय रोहतक, अनिल कापड़ो, अनिल पानू, गुरतेज सिरसा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed