{"_id":"5d3a077b8ebc3e6cf805f025","slug":"private-bus-hit-car-hisar-news-rtk5073124115","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस चालक ने पीछे से मारी टक्कर, गाड़ी पलटकर स्कूटी पर गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस चालक ने पीछे से मारी टक्कर, गाड़ी पलटकर स्कूटी पर गिरी, युवक की मौत
विज्ञापन
4 - रायपुर रोड पर बस की टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर सेक्टर 1-4 मोड़ पर पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने आल्टो गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी पलटती हुई स्कूटी पर जा गिरी। टक्कर लगने से गाड़ी सवार 25 वर्षीय अनिल की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार चाचा-भतीजा 64 वर्षीय देवीसिंह व 25 वर्षीय संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनिल का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बहन का था पेपर, इसलिए छोड़ने आया
जींद के अर्बन एस्टेट निवासी मृतक अनिल के परिजनों ने बताया कि अनिल जींद में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अनिल के पिता राजबीर रामकैली गांव में वीएलडीए के पद पर तैनात हैं। अनिल की बहन अंजलि का वीरवार को हिसार स्थित निजी शिक्षण संस्थान में पेपर था। अनिल जींद से ऑल्टो गाड़ी लेकर अंजलि को छोड़ने आया था। जब वह वापस अपने घर जा रहा था तो रास्ते में यह टक्कर हो गई।
सब्जी बेचकर वापस जा रहे चाचा-भतीजा
अस्पताल में गांव शिकारपुर निवासी उपचाराधीन संदीप ने बताया कि वह प्राइवेट सेंटर में कोचिंग लेता है। उसका चाचा देवीसिंह खेती का काम करता है। वीरवार सुबह करीब छह बजे दोनों चाचा-भतीजा गांव से स्कूटी लेकर हिसार सब्जी मंडी में सब्जी बेचने आए थे।
विज्ञापन
बस चालक हुआ फरार
जांच अधिकारी हवलदार प्रवीन ने बताया कि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी सवार घायलों के बयान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल में उपचाराधीन घायल संदीप।- फोटो : Hisar