फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prince Bhardwaj again became the head of the Brahmin Sabha

राजकुमार भारद्वाज फिर बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prince Bhardwaj again became the head of the Brahmin Sabha
हिसार। जिला ब्राह्मण सभा का चुनाव रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित। राजकुमार भारद्वाज लगातार दूसरी बार ब्राह्मण सभा के प्रधान चुने गए। चुनाव में उनका पूरा पैनल विजयी रहा। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी सेवानिवृत्त एक्सईएन हरिकिशन शर्मा के पूरे पैनल को हारया।
विज्ञापन

निगम में स्वच्छ छवि वाले हरिकिशन शर्मा ने सेवानिवृत्ति के बाद बेहद कम समय में कांटे की टक्कर दी, लेकिन वे राजकुमार के विजयी रथ को रोक नहीं पाए। जीत पर भारद्वाज ने कहा कि यह समाज की विजय है। उनके विकास कार्यों पर समाज ने फिर से मुहर लगा दी है, वे इसे निरंतर जारी रखेंगे। उधर, हरिकिशन शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी लड़ाई थी, लेकिन समाज एक था और एक ही रहेगा। वे पूर्व की भांति समाज के साथ हैं तथा नई कार्यकारिणी के साथ विकास कार्यों एवं समाज के उत्थान में सहयोग करते रहेंगे। बता दें कि ब्राह्मण सभा चुनाव को लेकर कुल 103 कॉलेजियम हेड चुने गए थे तथा रविवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चुनावों में सभी मतदान करने पहुंचे। मतदान शत प्रतिशत रहा। चुनाव अधिकारी टेकचंद मुदगल ने बताया कि चुनाव में प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। योगेंद्र प्रसाद, एडवोकेट संदीप वशिष्ठ, एडवोकेट विरेंद्र शर्मा, विवेक मुद्गल, सज्जन शर्मा, अशोक कुमार, दुष्यंत शर्मा, ज्योति प्रसाद, सुनील दत्त, मिथिलेश शास्त्री, सत्यनारायण शर्मा, सभा के पूर्व महासचिव विजेंद अत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम:
नाम प्राप्त मत परिणाम
राजकुमार भारद्वाज 56 जीते
हरिकिशन शर्मा 46 हारे
मत रद्द 01
कुल 103
उपप्रधान
राममेहर शर्मा 58 जीते
महादेव शर्मा 45 हारे
महासचिव
राजेंद्र अग्निहोत्री 58 जीते
रविंद्र शर्मा 44 हारे
अशोक शर्मा 00 हारे
सहसचिव
जगत शर्मा 54 जीते
प्रदीप शर्मा 49 हारे
कोषाध्यक्ष
छाजूराम 57 जीते
महावीर 46 हारे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed