फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prepare and send maps of 200 illegal clusters in the district

जिले में अभी तक 200 अवैध कलस्टरों के नक्शे तैयार करके भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Prepare and send maps of 200 illegal clusters in the district
हिसार। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की तरफ से अभी तक 200 अवैध क्लस्टरों के नक्शे तैयार करके मुख्यालय भेजे जा चुके हैं। अब सिर्फ 76 क्लस्टरों के नक्शे तैयार करना बाकी है। अधिकारियों की मानें तो बचे हुए क्लस्टरों के नक्शे भी जल्द तैयार करके मुख्यालय भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए सर्वे की जिम्मेदारी नगर योजनाकार विभाग को सौंपी है। इसके तहत विभाग ने ड्रोन की मदद से जिले में अवैध कॉलोनियों का सर्वे करवाया। सर्वे में जिले में 276 अवैध क्लस्टर मिले थे। विभाग अब इन क्लस्टरों के नक्शे तैयार करवा रहा है। फिलहाल डीटीपी यह नक्शे तैयार करवाकर अपने मुख्यालय भिजवा रहा है। वहां से नक्शे शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) को भेजे जाएंगे। यूएलबी ही इन कॉलोनियों को वैध करने पर आखिरी फैसला लेगा। इससे पहले वर्ष 2016 में शहर की 16 कॉलोनियों को वैध किया गया था।
विज्ञापन

एक क्लस्टर में है एक से ज्यादा कॉलोनी
डीटीपी ने क्लस्टर के हिसाब से ये नक्शे तैयार किए हैं। अधिकारियों की मानें तो एक क्लस्टर में एक से ज्यादा कॉलोनियां शामिल हैं। उदाहरण के लिए एक अवैध कॉलोनी के आसपास और भी अवैध कॉलोनियां बनी हुई हैं तो उस पूरे एरिया को एक क्लस्टर माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के आए थे आवेदन : कृष्णा एन्क्लेव (बगला रोड), न्यू कृष्णा एन्क्लेव पी-टू, आरएस कॉलोनी (बगला रोड), श्री कृष्णा एन्क्लेव, हरि विहार, जे ब्लॉक मॉडल टाउन एक्सटेंशन, जय श्याम विहार पार्ट-वन, एल ब्लॉक शिव विहार माडल टाउन एक्सटेंशन कॉलोनी, नवीन विहार, न्यू माल कॉलोनी, राम नगर एक्सटेंशन, श्याम एन्क्लेव (कैमरी रोड), शांत विहार, शिव नगर फेज-टू (कैमरी रोड हिसार), शिव कॉलोनी फेज-टू, शिव विहार मॉडल टाउन एक्टेंशन, शिव विहार माडल टाउन एक्सटेंशन एल-ब्लॉक, श्याम इस्पात कॉलोनी, वेद विहार कालोनी, विश्वासपुरम, सैनिक विहार कुंज (कैंट हिसार), श्री बालाजी मार्केट कैंट हिसार, बालाजी काम्प्लेक्स हनुमान कॉलोनी कैंट हिसार, सैनिक विहार टीसीपी-3 हिसार कैंट, बीएचपी कॉलोनी ब्लॉक-सी और ब्लॉक बी, कार्तिक एन्क्लेव एक्टेंशन, जय श्याम विहार पार्ट-टू, साउथ सिटी, शिव कॉलोनी फेज-चार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed