फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Preparations are in full swing for the success of Rakhigarhi Festival.

Hisar News: राखीगढ़ी महोत्सव की सफलता के लिए तैयारियां तेज

Sun, 21 Dec 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 21 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing for the success of Rakhigarhi Festival.
नारनौंद (हिसार)। हिसार और जींद जिलों के इतिहास विषय के प्रवक्ताओं ने राखीगढ़ी महोत्सव की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए चयनित प्रवक्ताओं को राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय प्राचीन इतिहास, विशेषकर हड़प्पा सभ्यता से जुड़े नवीन शोध, कलाकृतियों और पुरातात्विक साक्ष्यों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा। विशेषज्ञों की जानकारी से शिक्षकों को हड़प्पाकालीन जीवन को समझने का नया दृष्टिकोण मिला।
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व डॉ. अप्पू सहारण ने किया। इस दौरान प्रवक्ताओं को राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित हड़प्पा सभ्यता से संबंधित प्रमुख गैलरियों का अवलोकन कराया गया। गैलरियों में प्रदर्शित मूर्तियां, मुहरें, मिट्टी के बर्तन, औजार, आभूषण के माध्यम से सिंधु-सरस्वती सभ्यता की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, उन्नत नगर नियोजन प्रणाली, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक जीवन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने संग्रहालय की व्यवस्थाओं, प्रदर्शनी की वैज्ञानिक प्रस्तुति और विषयवस्तु की गहनता की सराहना की। उन्होंने इसे कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी, जीवंत और शोधपरक बनाने वाला अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हिसार, हांसी, नारनौंद, बरवाला और अग्रोहा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की इतिहास प्रवक्ताओं ने भाग लिया। सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने एसडीएम विकास यादव एवं कार्यक्रम समन्वयक अरुण लोहान के प्रति आभार जताया। यह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed