{"_id":"6823a47c83def5b5b4099656","slug":"preeti-topped-krishna-pranami-public-school-hansi-with-964-percent-marks-hisar-news-c-21-hsr1020-625625-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हांसी में 96.4 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहीं प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल हांसी में 96.4 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल रहीं प्रीति
Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
हांसी। श्री कृष्णा प्रणामी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई की 12वीं व 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। 12वीं कला संकाय से प्रीति ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में स्नेहा ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय एवं विज्ञान संकाय से पायल 92.20 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में पायल ने 97.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर किया। चेयरमैन राजपाल यादव, प्राचार्य अनिल कुमार, सचिव सत्यवान यादव, मुख्याध्यापिका पिंकी यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
गणित विषय में सिमरन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए
हांसी। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस मिलकपुर के विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल की है। कला संकाय में जस्सु ने 97.2 प्रतिशत अंक, विज्ञान संकाय में तनीषा ने 96.2 प्रतिशत अंक और वाणिज्य संकाय में जैस्मिन ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपनी कक्षा के टॉपर रहे। गणित विषय में सिमरन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में साहिल और अक्षीता ने भी 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य नीतीश मिश्र ने बताया की कक्षा 12वीं में 52 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 12 बच्चों का परिणाम 90 प्रतिशत व 26 बच्चों का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं कक्षा दसवीं में 87 बच्चों में से 13 बच्चों का परिणाम 90 प्रतिशत तो 26 बच्चों का परिणाम 80 प्रतिशत से अधिक रहा।