फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pre-vocational courses will start for the students of class 6th to 8th in five government schools

पांच सरकारी स्कूलों में छठी से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू होंगे प्री-वोकेशनल कोर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pre-vocational courses will start for the students of class 6th to 8th in five government schools
हिसार। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बाद अब 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को हस्तकला में निपुण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले के 5 सरकारी स्कूलों में प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान 11 वोकेशनल कोर्स के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी ताकि जब विद्यार्थी प्रमोट होकर 9वीं कक्षा में जाएंगे तो उन्हें पता हो कि उनका किस वोकेशनल कोर्स में रुचि है।। इसी उद्देश्य से प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि अभी तक 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 69 सरकारी स्कूलों में 11 वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। शिक्षा विभाग पांच मास्टर ट्रेनर भी तैयार करेगा।
विज्ञापन

चयनित सरकारी स्कूल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहाजपुल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हांसी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौंद
आरोही मॉडल स्कूल, उकलाना
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अग्रोहा
75 हजार रुपये का बजट जारी
प्री-वोकेशनल कोर्स के लिए चयनित पांच सरकारी स्कूलों को कुल 75 हजार रुपये का बजट जारी किया है। प्रति स्कूल को 14800 रुपये की राशि मिलेगी जबकि एक हजार रुपये प्रति चयनित स्कूलों को मिलेगा। यह बजट विद्यार्थियों को किसी भी ट्रेनिंग स्कूलों या फिर संस्थानों और विद्यार्थियों पर खर्चा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यें कोर्स किए शुरू
- कृषि
- ऑटोमोबाइल
- ब्यूटी एंड वेलनेस
- आईटी
- मीडिया इंटरटेनमेंट एंड एनीमेशन
- पेशेंट केयर असिस्टेंट
- फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स
- रिटेल
- सिक्योरिटी
- ट्रेवल एंड टूरिज्म
- अपरेल एंड फैशन डिजाइनिंग
जिले के 5 सरकारी स्कूलों में प्री-वोकेशनल कोर्स शुरू किए हैं। इनके अंक किसी भी परीक्षा में नहीं जुड़ेंगे। यह योजना 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए है। इसका उद्देश्य केवल वोकेशनल कोर्स के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देना है। - सुरेंद्र कैरो, सहायक परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार

बजट चयनित स्कूलों को भेजा जा चुका है। यह बजट ट्रेनिंग और विद्यार्थियों पर खर्चा जाएगा। प्री-वोकेशनल कोर्स से 6 से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। - ज्ञानसिंह, जिला परियोजना समन्यवक, समग्र शिक्षा, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed