फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Praveen Popli won on 230 booths, Krishna Singla Titu won on only 8

Hisar News: प्रवीण पोपली 230 बूथ पर जीते, कृष्ण सिंगला टीटू केवल 8 पर विजयी

Fri, 14 Mar 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Praveen Popli won on 230 booths, Krishna Singla Titu won on only 8
हिसार। मेयर के चुनाव में 238 बूथ में से केवल 8 बूथ पर ही कांग्रेस जीत हासिल कर सकी। 230 बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला को अपने बूथ नंबर 158 में भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के सभी दिग्गजों के बूथ पर भाजपा को बढ़त मिली। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले रामनिवास राड़ा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के एरिया में कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान हुआ। इन दोनों के क्षेत्र से कांग्रेस बुरी तरह से हारी।
विज्ञापन

नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज अपने वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके। नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 68.88 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी को 22.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए। सभी निर्दलीय मिलकर 8.33 प्रतिशत वोट ले सके। नगर निगम के चुनाव में इनेलो, जजपा, आप, बसपा का चुनाव न लड़ने का फायदा कांग्रेस के बजाय भाजपा को अधिक हुआ। जीत के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों के कार्यालय पर जश्न मना। केवल एक पार्षद जीत पर भी कांग्रेस समर्थक जश्न मनाते दिखे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 19 था घमासान
नगर निगम चुनाव में सबसे अधिक घमासान वार्ड नंबर 19 में था। यहां भाजपा की प्रत्याशी पिंकी शर्मा की जीत के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली , सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रचार किया। कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यवान पानू के लिए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ,हिसार सांसद जयप्रकाश उनके आवास पर गए थे। केवल एक ही वार्ड पार्षद के लिए दीपेंद्र हुड्डा ने वोट मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 8 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी को 3 प्रतिशत वोट भी नहीं
वार्ड नंबर 8 में जहां पार्षद पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी हारे वहां भी कांग्रेस की बुरी हालत थी। इस वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी 4819 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सैनी 2072, कांग्रेस के प्रत्याशी मनु अग्रवाल को महज 236 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी कुल डाले गए वोट का तीन प्रतिशत भी नहीं ले सके। जमानत बचाने के लिए 16.66 प्रतिशत वोट की जरूरत होती है।

वार्ड नंबर 6 में 4.47 वोट लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने...
वार्ड नंबर 6 में निर्दलीय प्रत्याशी ऊषा को 1147 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा खन्ना को 1072 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी शर्मिला को 306 वोट ही मिले। इस वार्ड में कुल 6833 वोट डाले गए थे। इस वार्ड में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। यहां कांग्रेस प्रत्याशी महज 4.47 प्रतिशत वोट ही हासिल हो सके। इन वार्ड मेयर पद के लिए भी कांग्रेस को बेहद कम वोट मिले।


वार्ड एक में 64 प्रतिशत वोट लेकर जीती भाजपा प्रत्याशी
वार्ड नंबर एक में भाजपा की सबसे बड़ी जीत थी। यहां भाजपा की सरोज जैन ने 5340 वोट हासिल किए थे। इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा ने 1097 वोट हासिल किए। यहां कुल 8250 वोट डाले गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने करीब 11 प्रतिशत वोट लिए। भाजपा प्रत्याशी ने 64 प्रतिशत वोट लिए। सरोज जैन पहली बार पार्षद बनी हैं। उनके पति अनिल जैन टीनू तीन बार पार्षद रहे हैं। अनिल जैन टीनू सावित्री जिंदल समर्थक हैं। पहले सावित्री जिंदल के साथ कांग्रेस से जुड़े थे। अब भाजपा में हैं।

इन बूथों पर जीती कांग्रेस
बूथ नंबर-कांग्रेस-भाजपा
16-153-137
108-397-381
110-421-361
211-130-05
220-242-209
221-413-300
222-358-334
223-356-340
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed