{"_id":"6689d951dadc01acc90b7f79","slug":"pragati-yatra-will-start-from-8th-in-queens-constituency-tishu-pradhan-hisar-news-c-128-1-svns1027-122252-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानियां हलके में आठ से शुरू होगी प्रगति यात्रा : टीशु प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानियां हलके में आठ से शुरू होगी प्रगति यात्रा : टीशु प्रधान
Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। प्रमुख समाजसेवी व युवा कांग्रेस नेता टीशु प्रधान ने कहा कि हरियाणा की जनता कुमारी शैलजा को प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री देखना चाहती है। इसी कड़ी में रानियां हलके में आठ जुलाई दिन सोमवार से प्रगति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
टीशु प्रधान ने बताया कि यह प्रगति यात्रा हलके के गांव-गांव में जाएगी। यात्रा में शामिल लोग प्रत्येक गांव में डोर-टू-डोर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी कुमारी शैलजा की जीत के लिए धन्यवाद करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन की मांग करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान टीशु प्रधान ने बताया कि यात्रा का खाका तैयार हो चुका है। रानियां हलके को बणी, खारिया, रानियां, जीवननगर व भंबूर सहित पांच जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के अंदर 18 से 20 गांव होंगे। रात्रि ठहराव गांव में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि कहा कि 15 सालों से रानियां के लोग इसे उपमंडल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उपमंडल का दर्जा नहीं मिल पाया है। रानियां को उपमंडल का दर्जा देने के साथ-साथ खारियां व बणी को उप तहसील का दर्जा दिया जाए। घग्घर के पानी को सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचाया जाए। रानियां हलके में नशे पर रोक लगाई जाएगी और नशा बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
पत्रकारों के टिकट संबंधी सवाल के जवाब में टीशु प्रधान ने कहा कि रानियां हलके में पिछले दस सालों से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उन्होंने नजदीक से जाना है। इसलिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार हरियाणा में बनेगी।