फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pragati of Kolhawas and Manju of Pantawas Kalan ran fastest in 400 meter event.

Hisar News: 400 मीटर स्पर्धा में कोलहावास की प्रगति व पैंतावास कलां की मंजू दौड़ी सबसे तेज

Sat, 16 Dec 2023 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 16 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pragati of Kolhawas and Manju of Pantawas Kalan ran fastest in 400 meter event.
एससीआर स्कूल में आयोजित 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में भाग लेतीं प्रतिभागी।
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को चरखी स्थित एससीआर स्कूल में महिलाओं के लिए जिलास्तरीय खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। एसडीएम नवीन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्पर्धा का शुभारंभ करवाया। 30 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में आयोजित 5 किलोमीटर साइक्लिंग स्पर्धा में बिगोवा की मीनू और बलकरा की प्रीति विजेता बनी। वहीं, 400 मीटर दौड़ में कोलहावास की प्रगति और पैंतावास कलां की मंजू ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी परिवार को स्वस्थ रखने के लिए कार्य कर सकती हैं और इसके लिए खेल एवं व्यायाम बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन


एससीआर स्कूल के निदेशक वीरेंद्र फौगाट टीनू व रमेश कुमार भी एसडीएम के साथ आयोजन में उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर का फायदा उठाना चाहिए। जिम्मेदारियां के साथ-साथ स्वयं को भी तराशने का हुनर केवल महिलाएं ही रखती हैं। प्रतियोगिता में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़- चढ़कर कर हिस्सा लिया और प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 2100, 1100 व 750 रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किस स्पर्धा के क्या रहे परिणाम
1- साइक्लिंग स्पर्धा- दादरी ब्लॉक-1 में आयोजित 5 किलोमीटर साइक्लिंग स्पर्धा में बिगोवा की मीनू ने पहला, नीमली की प्रियंका ने दूसरा और नीमली की रितू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ब्लॉक-2 में बलकरा की प्रीति ने पहला, घिकाड़ा की आरती ने दूसरा और मैहड़ा की कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

2- 400 मीटर दौड़ स्पर्धा: दादरी ब्लॉक-1 में आयोजित 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में कोहलावास की प्रीति ने पहला, मकड़ाना की प्रियंका ने दूसरा और हिंडोल की प्रीति ने तीसरा स्थान हासिल किया। ब्लॉक-2 में पैंतावास कलां की मंजू, कलियाणा की अंजू और चरखी की उज्ज्वला ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए।

3- 300 मीटर दौड़: दादरी ब्लॉक-1 में कोहलावास की प्रतिभा ने पहला, नीमड़ी की अंजलि ने दूसरा और बिगोवा की मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ब्लॉक-2 में दूधवा की अंतिम ने पहला, चरखी की नवीता ने दूसरा और जावा की निकिता ने 300 मीटर दौड़ स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

4- 100 मीटर दौड़: दादरी ब्लॉक-1 में आयोजित 100 मीटर दौड़ में महराणा की रितू ने पहला, मौड़ी की कविता ने दूसरा और गोठडा की राजेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ब्लॉक-2 में बिरहीकलां की ममता विजेता बनी जबकि बलकरा की पूनम ने दूसरा और चरखी की ललिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

5- मटका दौड़: दादरी ब्लॉक-1 में आयोजित मटका दौड़ में दादरी निवासी पिंकी ने पहला, समसपुर निवासी दयावंती ने दूसरा और बिगोवा की मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ब्लॉक-2 में अटेला कलां की अनीता ने पहला, शीशवाला की मीना ने दूसरा और शीशवाला की सुमन ने तीसरा स्थान पाया।


6- पोटेटो दौड़: दादरी ब्लॉक-1 में आयोजित पोटेटो दौड़ में शहर निवासी मंजू ने पहला, शहर निवासी रेणु ने दूसरा और नीमली निवासी राजबाला ने तीसरा स्थान पाया। दादरी ब्लॉक-2 में चरखी की मोनिका ने पहला, दातौली की जयवंती ने दूसरा और झोझूकलां की बीरमति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed