{"_id":"65b0042512ce1d312206ef8f","slug":"practical-examinations-from-1st-to-17th-february-hisar-news-c-125-1-bwn1003-12233-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक से 17 फरवरी तक होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दसवीं और बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक से 17 फरवरी तक होंगी
Tue, 23 Jan 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2024 के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि दसवीं और बारहवीं (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एक से 17 फरवरी तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक करवाई जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बारहवीं के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा बोर्ड द्वारा बाह्य परीक्षक नियुक्त करके सम्पन्न करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बारहवीं (शैक्षिक) के शेष विषयों के परीक्षार्थियों एवं दसवीं (शैक्षिक) की प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विद्यालयों में संबंधित विषय के नियुक्त प्राध्यापकों, अध्यापकों द्वारा ही करवाई जानी है, जो उस विषय को विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि बारहवीं के भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षाओं के निरीक्षण कार्य हेतु ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां की जाएगीं। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नियुक्त ऑब्जर्वरों व परीक्षकों को बोर्ड द्वारा उनकी ड्यूटी की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के मुखिया परीक्षा ड्यूटी चार्ट, निर्देश पत्र डाउनलोड करके, परीक्षार्थियों की ग्रुप फोटो व परीक्षा के अंक ऑनलाइन निर्धारित तिथियों में बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर स्कूल लॉगिन के माध्यम से अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
दसवीं और बारहवीं मार्च परीक्षा के लिए विलंब शुल्क सहित 31 तक होंगे आवेदन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मार्च 2024 की दसवीं और बारहवीं परीक्षा के लिए स्वयंपाठी (कम्पार्टमेंट, आंशिक, पूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय एवं एडिशनल क्वालीफाइड श्रेणी) के लिए 31 जनवरी तक दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव और बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने दी।
उन्होंने बताया कि काफी संख्या में परीक्षार्थियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से मिलते हुए अनुरोध किया गया कि वह किन्हीं कारणों से मार्च-2024 में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके। शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षार्थियों के अनुरोध व उनके भविष्य के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे परीक्षार्थी जो वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर सके और परीक्षा की पात्रता पूर्ण करते हैं, वे दसवीं और बाहरवीं (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा मार्च-2024 के लिए उपरोक्त अनुसार 2000 रुपये विलंब शुल्क सहित शिक्षा बोर्ड की संबंधित शाखा में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर 31 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।