फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power Minister Ranjit Singh claims, I will contest assembly elections from Rania seat, BJP will win 55 seats

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने ठोका दावा: रानियां सीट से लड़ूंगा विधानसभा का चुनाव, बोले- भाजपा जीतेगी 55 सीट

Wed, 07 Aug 2024 10:16 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 07 Aug 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Power Minister Ranjit Singh claims, I will contest assembly elections from Rania seat, BJP will win 55 seats
बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : संवाद

हिसार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि मैं विधानसभा का चुनाव रानियां विधानसभा से लड़ूंगा। पहले भी कई बार कह चुका हूं कि मेरी प्राथमिकता रानियां है। उन्होंने कहा कि 70-75 का दावा नहीं करता लेकिन मेरा अनुमान है कि भाजपा 55 सीट जीतेगी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 सीट जीती थी लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव में हम 44 सीटों पर जीते। कांग्रेस 42 सीट पर ही जीती थी। विधानसभा में हमारा ग्राफ बढ़ेगा।

विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहरलाल के फैसलों को पलट नहीं रहे। नायब सिंह सैनी समय के अनुसार लोगों की मांग के अनुसार उसमें कुछ सुधार कर रहे हैं। हर एक अच्छी चीज में भी सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। लोकसभा के चुनाव में भीतरीघात करने वालों पर कार्रवाई होने के सवाल पर उन्होंने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष को इशारा करते हुए कहा कि आप मेरे पास देख रहे हो। पहले यहां कोई ओर होता था। मैंने अपनी पूरी बात पार्टी संगठन में रख दी थी। पार्टी संगठन अपने हिसाब से फैसला लेता है।
विज्ञापन


भाजपा का हलोपा से गठबंधन होने के सवाल पर रणजीत सिंह ने कहा कि एक-दो सीट देने को गठबंधन नहीं कहते। इसको एडजस्टमेंट करते हैं। हलोपा शुरू से भाजपा का साथ दे रही है तो उसको एक दो सीट पर एडजस्ट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ढाणियाें में सस्ती बिजली को लेकर योजना तैयार कर रही है। जल्द ही सीएम नायब सिंह इसका एलान करेंगे। प्रदेश सरकार ने एक लाख सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है। जिसके लिए काम शुरू हो गया है। यमुनानगर थर्मल प्लांट के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही हिसार में भी नए थर्मल के लिए काम शुरू कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed