फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Potholes on the roads during the monsoon should not become life-threatening.

Hisar News: मानसून में सड़कों पर बने गड्ढे कहीं बन न जाए जानलेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the roads during the monsoon should not become life-threatening.
हिसार के लाजपत नगर रोड पर टूटी हुई सड़क से गुजरते हैं वाहन चालक। संवाद
हिसार। शहर में मानसून प्रवेश कर चुका है। मगर अभी भी शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने 15 जून तक सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक करवाने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके संबंधित विभाग इन गड्ढों के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। इस मानसून के मौसम में कहीं ये गड्ढे जानलेवा न बन जाए।
विज्ञापन

शहर में सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी तीन विभागों के पास है, जिनमें बीएंडआर, नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण शामिल है। शहर के मुख्य मार्गों का रखरखाव बीएंडआर करता है, जबकि कॉलोनियों की सड़कों की जिम्मेदारी नगर निगम व सेक्टरों की सड़कों की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है।
विज्ञापन

वर्तमान में तीन विभागों की सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। जलभराव होने पर वाहन चालक के लिए इन गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। चूंकि अभी तो मानसून शुरू हुआ है तो बारिश के कारण ये गड्ढे और बड़े होंगे और वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों पर हो रखे हैं गड्ढे
अगर मुख्य मार्गों की बात करें तो दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, मिर्जापुर रोड पर गड्ढे हो रखे हैं। वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों की बात करें तो सेक्टर 3, 4, 14 पार्ट टू में सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। इसके अलावा नगर निगम की सड़कों पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा बुरी हालत इनकी हैं। निगम की काफी कॉलोनियां ऐसी हैं, जिनमें 10-10 साल से सड़कों की सुध नहीं ली गई है। यही नहीं निगम के अधीन आने वाले सेक्टरों में भी सड़कों की हालत दुरुस्त नहीं है।
मिलगेट पर गड्ढे के कारण महिला को गंवानी पड़ी थी जान
पिछले साल मिलगेट रोड पर गड्ढे के कारण एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। दरअसल, 5 अप्रैल 2024 को शिव नगर की रहने वाली अनीता देवी दोपहर करीब ढाई बजे बेटे दीपक के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से सब्जी खरीदने के लिए गई थी। स्कूटी दीपक चला रहा था। जब वे नई सब्जी मंडी के गेट के सामने पहुंचे तो सड़क के बीच में बने गड्ढे में स्कूटी का टायर चला गया। जिस कारण स्कूटी उछलने के कारण पीछे बैठी अनीता देवी सड़क पर जा गिरी। इससे अनीता के सिर में गहरी चोट लगी थी। घायल अवस्था में अनीता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

दिल्ली रोड अभी बनकर तैयार हुआ है। राजगढ़ रोड की भी कुछ समय पहले ही स्ट्रेंथनिंग की गई थी। हमारी ज्यादातर सड़कों की हालत सही है। अभी हमने कुछ समय पहले ही पैचवर्क भी करवाया है। बारिश व जलभराव से सड़कें दोबार से टूट गई होंगी। इन पर फिर से पैचवर्क करवा दिया जाएगा। जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर

-------
सेक्टर 4 की सड़कों के पुनर्निर्माण के टेंडर अलॉट हो चुके हैं। मानसून लौटने के बाद सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। अगर सड़कों पर गड्ढे हैं तो उन्हें भरवा दिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
-------
हमने काफी एरिया में सड़कों के गड्ढों को कंक्रीट से भरवाया है। अगर अब भी कहीं गड्ढे हैं तो उन्हें भी ठीक करवा दिया जाएगा।
- नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed