फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Portal of online booking of roadways buses closed for one and a half year

डेढ़ साल से बंद पड़ा रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग का पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Portal of online booking of roadways buses closed for one and a half year
हिसार। करीब डेढ़ साल बाद भी रोडवेज बसों की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल शुरू नहीं हो पाया है। कोरोनाकाल से बंद पड़ी ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की यात्रियों ने मांग उठाई है। उनका कहना है यदि ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाए तो उन्हें न तो लाइन में लगना पड़ेगा और न ही सीट को लेकर टेंशन होगी। इसके साथ ही समय की बचत भी होगी। वहीं ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं होने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि अब कोरोना केस नहीं आ रहे हैं। सभी बसों का संचालन भी सुचारु रूप से किया जा रहा हैं। ऐसे में अब ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल से पहले रोडवेज की ओर से लंबे रूट दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी। मगर फिलहाल कही की भी बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

यदि ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। टिकट लेने के लिए आना नहीं पड़ेगा। इससे समय की सबसे ज्यादा बचत होगी। - साधुराम, यात्री
कोरोना केस खत्म होने के बाद सभी बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए अब रोडवेज की ओर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाए। - विनय, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने पर काउंटर पर भीड़ लगी रहती हैं। टिकट लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करवाया जाए। - कृष्ण कुमार, यात्री

कोरोना के समय से ही टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बंद हैं। अभी हमारे पास ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। - सुरेंद्र सिंह, एसएस, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed