फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Porn video posted in WhatsApp group made for studies

पढ़ाई के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Porn video posted in WhatsApp group made for studies
हिसार। जिले के एक सरकारी स्कूल के सातवीं कक्षा के व्हाट्सअप ग्रुप में एक छात्रा के अभिभावक ने वीरवार रात करीब 11 बजे अश्लील वीडियो डाल दी। इस बारे में अध्यापक ने प्राचार्य को अवगत कराया और मामला पुलिस तक पहुंचा। सदर थाना पुलिस ने नामजद पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में स्कूल प्राचार्य ने बताया कि पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हुए हैं। सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में वीरवार रात 11 बजकर 9 मिनट पर एक छात्रा के अभिभावक ने ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दी। अध्यापक ने शुक्रवार को मामला प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों को बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed