फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Polling party will conduct municipal elections for 239 booths

नगर निगम चुनाव : 239 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी कराएंगी चुनाव, 20 प्रतिशत रिजर्व में रहेंगी

Sat, 01 Mar 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Polling party will conduct municipal elections for 239 booths
हिसार। नगर निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में तृतीय चरण की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हो गई है। प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस प्रभजोत सिंह मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि नगर निगम हिसार के लिए 239 और नगर पालिका नारनौंद के लिए 16 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही 20 प्रतिशत रिजर्व पोलिंग पार्टियां रखी गई हैं।
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस प्रभजोत सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए तमाम प्रबंध करने की हिदायत दी गई है। इसके तहत पोलिंग पार्टी को बूथ अलॉट हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी की रवानगी बूथों पर शनिवार को होगी। इसके लिए भी रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई हैं। इस मौके पर एसीयूटी कनिका गोयल, नगर निगम हिसार के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह, नारनौंद नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी मोहित महराणा, नगराधीश हरिराम, डीआईओ दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed