फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   policital

भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार दो साल भी नहीं चलेगी : सैलजा

Sat, 18 Jan 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
policital
policital - फोटो : Hisar
आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महंगाई पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा है और जीडीपी पिछले छह वर्षों में सबसे कम है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है और सरकार के पास इनका कोई हल नहीं है। यह बात कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कही। वे शुक्रवार को अपने डाबड़ा चौक स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीडीपी नीचे आने से हरियाणा में भी उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। किसान वर्ग के सामने आज घोर संकट छाया हुआ है। अभी हाल ही में प्रदेश में धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ धोखा हुआ है। हमारा किसान वर्ग इस सरकार में पूरी तरह से हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी हाल ही में प्रदेश में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तुरंत प्रदान करे न कि बीमा कंपनियों पर छोड़ा जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार कहती है सरकारी स्कूलों को बंद किया जाएगा, क्योंकि इनमें बच्चे कम हैं। अगर प्राइवेट स्कूल के हाथों में शिक्षा सौंप देंगे तो गरीब बच्चे कहां जाएंगे। उन्होंने हिसार से इंटरनेशनल फ्लाइट चलाने की बात को चुनावी स्टंट बताते हुए कटाक्ष किया कि जैसे ही चुनाव खत्म हुए तो फ्लाइट भी बंद हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार दो साल भी नहीं चलेगी। सरकार अपनी खामियां छिपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाने के उद्देश्य से सीआईडी विभाग किसके पास है, का ड्रामा रच रही है। सीएए के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार खुद इस मामले में कंफ्यूज है, लोग तो कंफ्यूज होंगे ही। इस मौके पर उनके साथ रामसिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव डॉ. अजय सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग, पूर्व सांसद प. रामजीलाल, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ, धर्मवीर गोयत, एडवोकेट मुकेश सैनी, राजेंद्र बंसल, अमरनाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश पंघाल, करनल सुंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed