{"_id":"60ff0f608ebc3e584e2f2551","slug":"policemen-reached-hotels-as-fake-customers-many-young-and-middle-aged-couples-were-found-hisar-news-hsr6071907177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी ग्राहक बनकर होटलों में पहुंचे पुलिस कर्मी, कई युवा व अधेड़ जोड़े मिले, होटल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी ग्राहक बनकर होटलों में पहुंचे पुलिस कर्मी, कई युवा व अधेड़ जोड़े मिले, होटल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग-अलग होटलों पर सोमवार को पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। होटलों में पुलिस को काफी संख्या में जोड़े भी मौके पर मिले। पुलिस ने दो होटलों के मैनेजरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं। मामले के संबंध में पुलिस ने दोनों होटलों की अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को डायल 112 नंबर की कॉल मिली थी कि शहर के अधिकतर होटलों में जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाले होटल संचालक बाहर से लड़कियां लाकर जिस्म फरोशी का धंधा करवाते हैं। सूचना के बाद पुलिस द्वारा कर्मचारियों को फर्जी ग्राहक बना कर उन्हें हस्ताक्षर युक्त पांच-पांच सौ रुपयों के नोट देकर भेजे। प्लान के तहत होटल संचालक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाद में डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। जिन होटल संचालकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं उनमें हिसार मार्ग बाईपास स्थित होटल पूजा के मैनेजर गांव राजली निवासी प्रदीप व बस अड्डे के पास स्थित होटल सनसाइन के मैनेजर गांव ढाड निवासी मुनीश शामिल हैं। पुलिस ने होटलों के 2 मैनेजरों को मौके पर ही काबू कर लिया।
3 मार्च को 4 होटलों व संचालकों के खिलाफ हुए थे केस दर्ज
इससे पहले भी पुलिस ने 3 मार्च को शहर के कई होटलों पर रेड कर कई युवक-युवतियों को काबू किया था। पुलिस ने उस दौरान हिसार मार्ग पर होंडा एजेंसी के सामने स्थित होटल ताज के मैनेजर खेदड़ निवासी सोनू, हिसार मार्ग बाईपास पर स्थित होटल पूजा के मैनेजर गांव राजली निवासी प्रदीप, जींद मार्ग पर स्थित रॉयल होटल के मैनेजर गांव सीसवाल निवासी संदीप व हांसी मार्ग पर स्थित होटल महाराजा के मैनेजर वार्ड 19 निवासी नीरज सहित होटल मालिकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
डीएसपी बोले, होटलों पर कार्रवाई जारी रहेगी
डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को जो सूचना मिली थी उस पर कार्रवाई की गई है। होटलों में पुलिस द्वारा फर्जी ग्राहक बनाकर भेजे गए थे। होटल प्रबंधकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। जिस्म फिरोशी के धंधे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी मिलने पर अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।