फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police took Jitendra Sheoran on one-day remand in the case of illegal recovery of Rs 4 lakh from the colonizer

Hisar News: कॉलोनाइजर से 4 लाख की अवैध वसूली मामले में पुलिस ने जितेंद्र श्योराण को एक दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police took Jitendra Sheoran on one-day remand in the case of illegal recovery of Rs 4 lakh from the colonizer
हिसार। अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को आजाद नगर थाना पुलिस ने एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस जितेंद्र श्योराण से डाबड़ा गांव के पास काॅलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर से 4 लाख रुपये की वसूली के मामले में पूछताछ करेगी। आरोपी से छह लाख रुपये की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को सीआईए टीम ने 10 जून को तमस रेस्टोरेंट संचालक से अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। टीम ने उसके घर से 8 लाख रुपये बरामद किए थे। जितेंद्र श्योराण के घर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी जब्त की थी। इसमें जितेंद्र श्योराण 8 लाख रुपये का बैग लेते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के रिमांड के बाद पिछले सप्ताह जेल में भेज दिया था। बता दें कि जितेंद्र श्योराण ने तमस रेस्टोरेंट संचालक पर सरकारी जमीन को कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में शिकायत भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र श्योराण ने पिछले महीने में ही डाबड़ा रोड पर 54 एकड़ में विकसित की जा रही काॅलोनी को लेकर भी जिला योजनाकार को शिकायत दी थी। कॉलोनाइजरों के खिलाफ विरोध भी जताया था। कॉलोनाइजर ने इस बारे में आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। आजाद नगर थाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 480 दर्ज की है। इसमें कॉलोनाइजर ने जितेंद्र श्योराण पर 4 लाख की अवैध वसूली की शिकायत दी थी।
इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने जितेंद्र श्योराण को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान जितेंद्र श्योराण से पैसे की रिकवरी कराई जाएगी।

जांच अधिकारी जगदीश लांबा ने बताया कि जितेंद्र श्योराण से 4 लाख की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी जितेंद्र ने गांव डाबड़ा निवासी अनिल व एक अन्य कॉलोनाइजर से 4 लाख रुपये लिए थे। आरोपी को शनिवार को दोबारा से अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed