फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police returned empty-handed from Betul Ashram

बैतूल आश्रम से खाली हाथ लौटी पुलिस

Sat, 06 Dec 2014 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 06 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police returned empty-handed from Betul Ashram

रामपाल के बारे में जानकारी जुटाने बैतूल आश्रम गई पुलिस टीम बिना खास जानकारी के ही लौट आई।

विज्ञापन


टीम को बैतूल स्थित रामपाल के आश्रम से कोई खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं, जो सतलोक आश्रम की जांच को आगे बढ़ाने में सहायक हो। यहां से गई टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जांच के दौरान स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया।

टीम के सदस्यों ने रामपाल और बरवाला के सतलोक आश्रम से संबंधित किसी भी जानकारी और शिकायत मिलने पर यहां की राज्य पुलिस को सूचना देने के लिए अधिकारियों से कहा है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जिला प्रशासन से बैतूल स्थित आश्रम और जमीन के बारे में जानकारी मांगी है। टीम के सदस्यों ने जमीन और आश्रम से संबंधित दस्तावेजों के लिए भी प्रशासन से कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को भी गुजरना पड़ा कानूनी प्रक्रिया से
हिसार से बैतूल गई पुलिस टीम को भी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सूत्रों की माने तो यहां की पुलिस टीम को भी वहां के प्रशासनिक अधिकारियों के सवालों के उत्तर देने पड़े।

वहां के पुलिस अधिकारियों की टीम से बैतूल आने का मुख्य उद्देश्य और आश्रम की जांच के बारे में पूछा। यहां से गई टीम को बैतूल आश्रम की जांच के लिए अदालत से सर्च वारंट भी लेना पड़ा।

हिसार प्रशासन जानकारी जुटा रहा है कि बैतूल आश्रम को वहां के अनुयायियों से मिलने वाली राशि को किस तरह और किन खातों के जरिए जमा कराया जाता था और निकलवाया जाता था।

पिस्तौल लेने वापस आया दंपति गिरफ्तार
पुलिस की टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश निवासी रामपाल के अनुयायी श्याम सुंदर और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

श्याम सुंदर सतलोक प्रकरण के दौरान अपनी गुम पिस्तौल को बरवाला थाने में लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। श्याम सुंदर ने पूछताछ में बताया कि उसकी पिस्तौल आश्रम में ही किसी व्यक्ति ने छीन ली थी।


इसके बाद जब पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस अधिकारियों ने अनुयायियों को बाहर निकलने की अपील की तो वे अपनी पत्नी के साथ बस में बैठकर घर चले गए।  श्याम सुंदर ने बताया कि वह अपनी पिस्तौल के बारे में पुलिस थाने में जानकारी लेने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed