{"_id":"636ded4fcc110037d81f6354","slug":"police-registered-case-in-breaking-glass-of-congress-candidate-jayaprakash-car-on-adampur-bypoll-result-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: आदमपुर में मतगणना के दिन तोड़े गए थे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की गाड़ी के शीशे, अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: आदमपुर में मतगणना के दिन तोड़े गए थे कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश की गाड़ी के शीशे, अज्ञात पर केस दर्ज
Fri, 11 Nov 2022 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:06 PM IST
सार
जयप्रकाश ने बताया था कि मतगणना के दिन वह अपने समर्थकों के साथ गाड़ी में सवार होकर स्टेडियम के अंदर से बाहर निकले थे। महाबीर स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने भीड़ ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव की मतगणना के दिन कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश (जेपी) की गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। इस बारे में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में जयप्रकाश ने बताया था कि मतगणना के दिन वह अपने समर्थकों के साथ गाड़ी में सवार होकर स्टेडियम के अंदर से बाहर निकले थे। महाबीर स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे। भीड़ ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। उनके साथ गाली गलौज की। बाद में वहां पर मौजूद पुलिस और अर्धसैनिक बल ने भीड़ को हटाया। उसके बाद गाड़ी लेकर वहां से निकले।
पुलिस को दी गई शिकायत में जयप्रकाश ने शीशा तोड़ने वाले कई लोगों के नामों का उल्लेख भी किया था। शिकायत में जेपी ने भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और प्रत्याशी भव्य बिश्नोई पर भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर गाड़ी का रास्ता रोककर शीशा तोड़ने का केस दर्ज किया है।