फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police registered a case for firing, assault with rod

गोली चलाने, राड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police registered a case for firing, assault with rod
हिसार। 12 क्वार्टर रोड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 5-6 युवकों ने 25 वर्षीय सौरभ से लड़ाई झगड़ा कर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एचटीएम थाना पुलिस को दी शिकायत में सौरव ने बताया कि शिव नगर मिल गेट का रहने वाला है और भवन सामग्री का काम करता है। शुक्रवार की रात को वह बाइक पर सवार होकर 12 क्वार्टर रोड क्षेत्र से गुजर रहा था। साथ में उसका दोस्त प्रवीन भी था। रात करीब 11 बजे के समय 5-7 युवक गाड़ी में सवार हो कर आए। आरोप है कि उन्होंने सौरभ के पैर पर राड़ से वार किया है। सौरभ ने आरोप लगाया है कि इन हमलावरों ने मुझको व दोस्त प्रवीन को जान से मारने के लिए गोलियां भी चलाई हैं। सौरभ ने कहा कि प्रवीन के दोनों टांगों में गालियां लगी हैं। जब उन्होंने जान बचाने के लिए आवाज लगाई तो वहां कुछ स्थानीय लोग आए। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। आरोप है कि भागते समय उन्होंने सौरभ व प्रवीन को जान से मारने की धमकी दी है। सौरथ ने शहर के रहने वाले संदीप, अभिषेक, प्रदीप पर मारपीट करने, गोली चलाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 20-25 दिन पहले प्रवीन व उसके दोस्तों का झगड़ा संदीप के साथ हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए इस घटना हो अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed