{"_id":"60f9b6678ebc3e6d805edae7","slug":"police-raid-in-spa-center-hisar-news-hsr6067728155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारी रेड, देह व्यापार के मामले में 2 युवती और 7 युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारी रेड, देह व्यापार के मामले में 2 युवती और 7 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। शहर थाना पुलिस ने बड़सी गेट के नजदीक पीसीएसडी स्कूल की ओर जाने वाली गली में चल रहे दा स्पा सेंटर पर वीरवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक, दिल्ली की दो युवतियों समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के गंगानगर जिले का दीपक स्पा सेंटर चला रहा था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस शहर में चलाए जा रहे अवैध कारोबार पर नजर बनाए हुए है। जिस स्थान पर यह सपा सेंटर चलाया जा रहा था वहां कई कोचिंग सेंटर भी हैं। लोगों ने कहा कि ऐसे गलत कामों से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद टीम ने छापा मारकर संचालक, दो युवतियों समेत नौ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। - विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी