{"_id":"687e8c95edfbece77102df64","slug":"police-launched-awareness-campaign-for-womens-safety-hisar-news-c-21-hsr1020-671406-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Tue, 22 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
हांसी। सेफ सिटी कैंपेन के तहत महिलाओं को अपराधों व आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के प्रति सजग जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नारनौंद, बास व हांसी शहर एरिया के कॉलेज, पार्क, शिक्षण संस्थान पर छात्राओं व महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति सजग रहने व असामाजिक तत्वों की तरफ से की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही लड़कियों पर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ और बदतमीजी जैसी हरकतें करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीमों ने उनके फोन में 112 इंडिया एप डाउनलोड करवाए गए। इससे वे जरूरत के समय पुलिस सहायता ले सकती है।
विज्ञापन