फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police investigation in Spy Jyoti Malhotra case

ज्योति एक किरदार अनेक: हर पहलू पर जांच जारी, वीडियो से जुड़े किरदारों तक पहुंच रही पुलिस

Mon, 19 May 2025 12:48 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 12:48 PM IST
सार

 ज्योति मल्होत्रा से जुड़ किरदारों पर अब जांच एजेंसियों की निगाहें हैं।  जांच एजेंसी अब ज्योति के वीडियो फुटेज खंगाल कर वीडियो में दिख रहे लोगों तक पहुंचकर उनसे पूछताछ कर रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Police investigation in Spy Jyoti Malhotra case
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : Insta @TravelWithJo

विस्तार

Pakistani Spy Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा से जुड़ किरदारों पर अब जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। ज्योति मल्होत्रा ने देश के कई हिस्सों में जाकर वीडियो बनाए। उन्होंने पाकिस्तान के वीडियो बनाने के अलावा मंदिरों के वीडियो भी बनाए हैं। जांच एजेंसी अब ज्योति के वीडियो फुटेज खंगाल कर उन तक पहुंच रही है। ज्योति के कश्मीर की वीडियो को लेकर पुलिस पुख्ता जांच में जुटी है जिसमें ज्योति के साथ प्रियंका सेतुपति भी नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


कंटेंट राइटर प्रियंका सेतुपति के साथ ज्योति काफी क्लोज दिखाई दे रही थी। जांच एजेंसियों ने प्रियंका सेतुपति से भी पूछताछ की है। ज्योति दो बार पाकिस्तान जाकर सेना के लोगों से मिलती दिखाई दी थी। ज्योति ने वीडियो में ही दिखाया कि वह चीन के लोगों से भी मिल रही है। 
विज्ञापन


ब्लॉगर नवांकुर चौधरी भी रडार पर 

अब दूसरा किरदार रोहतक के रहने वाले यात्री डॉक्टर नाम से ब्लॉग चलाने वाले नवांकुर चौधरी से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। नवांकुर चौधरी ने मद्रास मेडिकल कॉलेज (2015 बैच) से एमबीबीएस किया था। उन्होंने चिकित्सा के पेशे को छोड़कर ट्रैवल ब्लॉगिंग शुरू की। 20 सितंबर 2017 को यात्री डॉक्टर के नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। नवांकुर चौधरी का जन्म 2 मार्च 1996 को रोहतक में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा रोहतक में ही हुई । फिलहाल वह मुंबई में रहते हैं । नवांकुर के यूट्यूब चैनल ‘यात्री डॉक्टर’ पर 17 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरकीरत से भी पुलिस ने की पूछताछ 

पुलिस ने ज्योति से जुड़े तीसरे किरदार हरकीरत से भी  पूछताछ की है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक सिख कमेटी के सदस्य हरकीरत भी ज्योति के संपर्क में था। ज्योति के एक वीडियो में हरकीरत भी नजर आया था।  अब पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि अब तक पकड़े गए सभी छह आरोपी क्या आपस में कनेक्ट हैं। 

ज्योति मल्होत्रा का बाली टूर पाकिस्तान ने स्पांसर क्यों किया ?

जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा का बाली का टूर पाकिस्तान की ओर से स्पांसर किया गया था। आखिर पाकिस्तान ने उसका टूर स्पांसर क्यों किया। इसके बदले क्या डील हुई थी? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। इसके लिए ज्योति से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। 

बॉर्डर के पास तारबंदी के वीडियो बनाए

ज्योति ने थार में जाकर बॉर्डर के बेहद करीब के वीडियो भी बनाए हैं। जिसमें बॉर्डर की तारबंदी भी दिखाई दे रही थी। इसके बाद ज्योति पहलगाम भी गई थी। वहां वह किन-किन लोगों से मिली। किस तरह से वहां वीडियो बनाए। इनको लेकर जांच एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra Youtuber: ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद, अब यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed