{"_id":"645bed677caf1c94ad0890a6","slug":"police-investigation-found-false-complaint-of-kidnapping-of-woman-and-child-a-resident-of-birhi-kalan-had-given-a-complaint-against-two-people-in-the-sadar-police-station-hisar-news-c-21-1-129711-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस जांच में झूठी मिली महिला और बच्चे के अपहरण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस जांच में झूठी मिली महिला और बच्चे के अपहरण की शिकायत
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिरही कलां गांव में महिला व बच्चे के अपहरण की शिकायत पुलिस की प्रारंभिक जांच में सही नहीं पाई गई। इस संबंध में लापता महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि तथ्य सही न मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिरही कलां निवासी एक शख्स ने बताया कि 9 मई को वो अपने एक बेटे के साथ दादरी आया हुआ था जबकि उसका दूसरा बेटा व पत्नी घर पर थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो घर पहुंचा तो उसे अलमारी और संदूक का ताला टूटा मिला जबकि बेटा व पत्नी भी घर पर नहीं मिले।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि जब उसने अलमारी और संदूक में रखे गहने और नकदी संभाली तो वहां से ढाई लाख रुपये और जेवरात गायब मिले। शिकायतकर्ता ने दो लोगों पर घर में लूट करने और उसकी पत्नी व बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में ये आरोप सही नहीं पाए गए। मौजिज लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि शिकायतकर्ता की पत्नी पहले भी अपनी मर्जी से दो-तीन बार घर से जा चुकी है। सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।