फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   police hisar, sujeet kumar hisar, Hisar

पुलिस ने दर्ज किए बीजेपी जिला महामंत्री के बयान

Sat, 31 Dec 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 31 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
police hisar, sujeet kumar hisar, Hisar
bjp logo
बीजेपी के जिला महामंत्री के कोचिंग सेंटर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर पढ़ने वाले युवाओं को भ्रमित करने के आरोप मामले में पीएमओ (प्राइम मिनिस्टर ऑफिस) के संज्ञान लिए जाने के बाद पुलिस ने सुजीत कुमार के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि महामंत्री ने शुक्रवार को बयान दर्ज करवाए हैं। हालांकि इस मामले में जिला महामंत्री सुजीत कुमार का कहना है कि उन्होंने फोन पर ही बात की थी और पुलिस को पुराने बयानों की कॉपी संबंधित थाने से लेने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें कि पीएमओ ने डीजीपी को लेटर भेजकर इस मामले की तुरंत प्रभाव से जांच करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने जांच के संबंध में लेटर एसपी को भेजकर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की थी। अर्बन इस्टेट चौकी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। उधर पुलिस ने वीरवार को शिकायतकर्ता मोदी फैन क्लब खेदड़ के अध्यक्ष कुलदीप को बुलाकर बयान दर्ज किए थे। इस मामले में मोदी फैन क्लब खेदड़ के अध्यक्ष कुलदीप ने पहले एसपी को शिकायत की थी।
विज्ञापन


जिला महामंत्री सुजीत के बयान दर्ज कर लिए हैं। यह मामला मई से चल रहा है। रिपोर्ट जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- जगदीश, जांच अधिकारी अर्बन इस्टेट चौकी

कानून जो सजा देगा मैं भुगतने के लिए तैयार हूं : सुजीत कुमार
भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार ने कहा कि कानून की मर्यादा में रहकर हर कर्म निभाएंगे। कानून जो सजा देगा मैं भुगतने के लिए तैयार हूं। कुछ लोग बौखलाएं हुए हैं जो ऐसा कर रहे हैं। इस मामले में कुछ दलाल किस्म के लोग भी हैं जो राजनीतिक द्वेष में ऐसा कर रहे है। नरेंद्र मोदी की फोटो तो मेरे दिल में है, मेरे हर कमरे में और गाड़ी में है। अगर किसी को हटवाना है तो वहां से हटवाए। शिकायतकर्ता मुझसे जान का खतरा बता रहें हैं, जबकि मैं तो उन्हें जानता तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed